logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • पहलगाम हमले के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई

पहलगाम हमले के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई.

 
  • Shubham Sehgal
  • 24 Apr 2025
  • 1000
image  

 

देहरादून: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती गई है। राज्य पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा जांच को और अधिक कड़ा किया गया है। दरअसल, प्रदेश में 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेने पहुंचने वाले हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार की ओर से चौकसी को अधिक बढ़ाया गया है।

डीजीपी का आया आदेश

उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने प्रदेश में हाई अलर्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहलगाम की घटना के तुरंत बाद पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती इलाकों में गहन जांच चल रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं फील्ड में जाकर हालात पर नजर रखें। डीजीपी ने यह भी बताया कि राज्य में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी ढिलाई से बचने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

देहरादून, हरिद्वार में सतर्कता

देहरादून, हरिद्वार समेत सभी बड़े शहरों में वाहनों की गहन जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बम स्क्वॉड और डॉग यूनिट के साथ विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राज्य की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया गया है।

पहलगाम में मौजूद थे अधिकारी

हमले के समय उत्तराखंड सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान पहलगाम में ही मौजूद थे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी। संयुक्त निदेशक ने बताया कि हमला उनके वहां पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। उन्होंने कहा कि बेतवा वैली में सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन शाम को माहौल अचानक बदल गया। हमले की खबर फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। दुकानें बंद हो गईं और सेना के हेलीकॉप्टर गश्त करने लगे। केएस चौहान और उनका परिवार सुरक्षित होटल लौट आया, लेकिन उन्होंने बताया कि माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

प्रदेश में बढ़ने लगे हैं श्रद्धालु

चार धाम यात्रा के चलते इन दिनों उत्तराखंड में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के बाद पर्यटकों का भी पहाड़ों पर पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में सबकी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। पुलिस और प्रशासन पूरे प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करे। डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि पर्यटकों और आम नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस आम जनता से भी अपील कर रही है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। राज्य में शांति बनाए रखने के लिए यह समय एकजुटता और जागरूकता का है। पहलगाम हमला ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है।

 

 
Share
Previous Post
पहलगाम आतंकी हमला:उत्तराखंड से नहीं हैं जान गंवाने वाले नीरज उधवानी, सीएम धामी ने रखा 2 मिनट का मौन
Next Post
पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश के आसार, पारा भी गिरेगा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.