logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में एक युवक ने पाकिस्तानी सेना जिंदाबाद के नारे लगाए, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

उत्तराखंड में एक युवक ने पाकिस्तानी सेना जिंदाबाद के नारे लगाए, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

 
  • Dhirender Singh
  • 29 Apr 2025
  • 1164
image  

 

हरिद्वार/देहरादून: हरिद्वार जनपद के पथरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान आर्मी का वीडियो लगाया, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ था। यह स्टेटस देखने के बाद स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और माहौल बिगड़ने से पहले ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

सम्प्रीत पुत्र सोहन सिंह निवासी नसीरपुर खुर्द ने थाना पथरी में एक शिकायत दर्ज करायी थी कि अनस नाम का एक युवक जो कि ग्राम जसोदरपुर पथरी में अपने मामा के घर रिश्तेदारी में आता रहता था। उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक वीडियो लगाई गई है जो पाकिस्तान आर्मी से संबंधित है। इस वीडियो पऱ पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ था।

हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

सम्प्रीत की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल थाना पथरी पर आरोपी युवक के खिलाफ 241/25 धारा 152,196 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए ताकि माहौल को खराब होने से रोका जा सके। गठित पुलिस टीम ने आरोपी अनस पुत्र मुन्तजिर, निवासी ग्राम जटोल, थाना देवबंद, उत्तर प्रदेश को देवबंद ग्राम जटोल से अपनी गिरफ्त में ले लिया। इसके साथ ही आरोपी के मोबाइल क़ो भी कब्जे में लिया गया। वहीं हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देश विरोधी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इससे पहले हरिद्वार में एक और घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जगह-जगह सड़क पर पाकिस्तान के झंडे के स्टीकर सड़क पर चिपके हुए थे। पहलगाम हमले के बाद से उत्तराखंड के तमाम क्षेत्रों में आतंक के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। इसी के तहत हरिद्वार में युवाओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एक रैली निकाली और अपनी नाराजगी जाहिर करी। विरोध करने वाले इन प्रदर्शनकरियों में से किसी ने पाकिस्तान के झंडे जैसा स्टिकर सड़क पर चिपका दिया।

लोगों में पाकिस्तान के लिए गुस्सा

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इन स्टीकरों को सड़क से हटाया। इस संबंध में सीओ ज्वालापुर अवनीश वर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने झंडे लगाए थे उनकी पहचान के लिए जांच की जा रही है। यह मामला कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध के रूप में देखा जा रहा है।

कहा कि इस घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है और इसी के चलते इस तरह की प्रक्रिया हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जो भी इसमें शामिल होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरिद्वार पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

 
Share
Previous Post
चार धाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक जाम से बचने के लिए इंतजाम किए गए हैं... उत्तराखंड के डीजीपी ने तैयार किया ये प्लान
Next Post
इस साल बद्रीनाथ धाम में REEL बनाने वालों की खैर नहीं! पकड़े गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026
  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.