logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • बाबा केदारनाथ के स्वागत में हुई भारी बारिश, बारिश के बावजूद जुटे हजारों श्रद्धालु, दिखा अद्भुत नजारा

बाबा केदारनाथ के स्वागत में हुई भारी बारिश, बारिश के बावजूद जुटे हजारों श्रद्धालु, दिखा अद्भुत नजारा.

 
  • Shubham Sehgal
  • 01 May 2025
  • 899
image  

 

देहरादून/रूद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली का प्रकृति ने भी स्वागत किया। बाबा केदार की चल विग्रह डोली आज हल्की बारिश के साथ केदारनाथ धाम पहुंची, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे और उन्होंने पुष्प वर्षा कर केदारनाथ बाबा के जयकारे लगाए।
वहीं कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गयी जिसके बाद श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए जगह तलाशने लगे। बारिश के दौरान मंदिर के पीछे की पहाड़ियों का नजारा भी मन मोह रहा था। इस अलौकिक दृश्य को देख कर श्रद्धालु भी अभिभूत हो गये।

केदारनाथ धाम में कपाटोद्धघाटन के बड़ी संख्या में श्रद्धालु आज से ही पहुंच गए हैं। वहीं कल कपाट खुलने के अवसर पर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के साथ-साथ केदार घाटी की पहाड़ियों पर बर्फबारी के सुंदर नजारे देखने की इच्छा लिए हुए केदारपुरी का रुख कर रहे हैं।

हालांकि इन दिनों धाम के आसपास की पहाड़ियां बर्फ विहीन हैं लेकिन आज प्रकृति मेहरबान हो गई और दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं बाबा केदार की उत्सव डोली भी इसी दौरान अपने धाम में पहुंची तो बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु बाबा के स्वागत और दर्शन के लिए परिसर में उमड़ आए।

केदारनाथ धाम में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई जिससे धाम में मौजूद श्रद्धालुओं की कंपकंपी छूट गयी। केदारनाथ का न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिससे धाम में मौजूद श्रद्धालुओं को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि बाबा की डोली परिसर में विराजमान होते ही लोग भी बारिश से बचने के लिए अपने आश्रय स्थलों की ओर चले गये। हालांकि देर शाम तक बारिश में भी श्रद्धालुओं का धाम में पहुंचने का सिलसिला जारी था।

वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक खराब मौसम रहने की चेतावनी दी है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में आज गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी दी है।

 

 
Share
Previous Post
पिथौरागढ़, अल्मोड़ा समेत कई जिलों में हो सकती है बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट
Next Post
मतदाता की मृत्यु होने पर ऐसे हटेगा वोटर लिस्ट से नाम, फॉर्म नंबर 7 भरने का नहीं करना होगा इंतजार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट.

    • 10 Apr 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.