logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • जानसू ट्विन टनल का काम अंतिम चरण में, हिमालयी चुनौती के बीच रेलवे ने हासिल की उपलब्धि, जानें योजना का अपडेट

जानसू ट्विन टनल का काम अंतिम चरण में, हिमालयी चुनौती के बीच रेलवे ने हासिल की उपलब्धि, जानें योजना का अपडेट.

 
  • Rahul Parasar
  • 03 May 2025
  • 807
image  

 

देवप्रयाग: उत्तराखंड के देवप्रयाग में बन रही देश की सबसे लंबी परिवहन सुरंग जानसू ट्विन टनल-8 (T-8) अब लगभग तैयार है। यह 14.57 किलोमीटर लंबी सुरंग ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का अहम हिस्सा है। यह टनल अपनी जटिलता और हिमालयी भूगोल की चुनौतियों के कारण भारतीय रेलवे की सबसे कठिन परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है। एक बड़े धमाके के बाद विस्फोटकों ने क्वार्टजाइटिक फिलाइट चट्टान में एक साफ 1.5 मीटर का छेद किया। इसके साथ ही टनल परियोजना की आखिरी बाधा को दूर करने का कार्य शुरू किया गया है। इस साफ की गई जगह में पांच इलेक्ट्रिक रूम में से एक का निर्माण होगा। इससे सुरंग के अंदर रोशनी, पंखे और अन्य बिजली के उपकरणों को बिजली दी जाएगी।

सुरंग बनाने के लिए कठोर चट्टानों को खोदने के लिए फैक्ट्री साइज 2200 टन वजनी टनल बोरिंग मशीन का उपयोग किया गया है। हिमालय की चुनौती को दूर करने के लिए तीन प्रकार की तकनीकों का उपयोग किया गया है। इस कारण जानसू रेलवे टनल T-8 का निर्माण भारतीय रेलवे की ओर से अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में से एक रहा है। परियोजना में लगे कर्मियों को इसके आखिरी चरण में पहुंचने की खुशी दिख रही है। वे इस कठिन कार्य के पूरा होने को बड़ी सफलता मान रहे हैं।

अंतिम फेज में पहुंचा काम

बिहार के ब्लास्टर विवेक कुमार और उनकी टीम सुरंग के भीतर इलेक्ट्रिक रूम के निर्माण के लिए स्थान बनाने में जुटे हैं। इसके लिए विस्फोट किया जा रहा है। यह सुरंग न केवल लाइट्स और वेंटिलेशन के लिए पूरी तरह इलेक्ट्रिक सिस्टम से लैस होगी, बल्कि इसके भीतर सुरक्षा के उच्चतम मानक भी अपनाए जा रहे हैं। यह पहली बार है, जब भारतीय रेलवे ने हिमालयी क्षेत्र में सुरंग निर्माण के लिए विशाल टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया है।

यह मशीन 2200 टन भार की होती है। टनल बोरिंग मशीन 180 मीटर लंबी और 9.1 मीटर व्यास की है। इसे जर्मनी से 17 शिपमेंट्स में भारत लाया गया। गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 100 से अधिक ट्रकों के जरिए देवप्रयाग तक पहुंचाया गया। सुरंग के 10.4 किलोमीटर हिस्से को TBM से और 4.11 किलोमीटर हिस्से को न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) से खोदा गया।

परियोजना में तीन नई तकनीकों टनल सिस्मिक प्रेडिक्शन (TSP), टॉर्क बॉक्स और वॉइड मेजरमेंट का भी इस्तेमाल हुआ, जिससे निर्माण की सटीकता और सुरक्षा सुनिश्चित की गई। इन तकनीकों ने हिमालयी चुनौतियों से निपटने में बड़ी भूमिका निभाई।

चार धाम यात्रा को बनाएगी सुगम

रेल विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष प्रदीप गौर के अनुसार, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन चार धाम यात्रा को सुगम बनाएगी। चीन सीमा के लिए रणनीतिक दृष्टि से भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पूरी रेललाइन का अधिकांश हिस्सा सुरंगों के अंदर से गुजरता है, जिससे यह एक ऑल-वेदर ट्रांसपोर्ट विकल्प बनता है।

104 किलोमीटर सुरंग परियोजना

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन परियोजना की लागत लगातार बढ़ी है। योजना का प्रारंभिक अनुमान 16,216 करोड़ रुपये जताया गया था। अब लागत 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। इस परियोजना के तहत रेललाइन 125 किलोमीटर में बिछाई जानी है। इसमें से 104 किलोमीटर रेललाइन सुरंगों से होकर गुजरेगी। इस परियोजना में स्टेशनों की संख्या 12 रखी गई है।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का फायदा देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले को मिलेगा। इस रेललाइन के निर्माण से यात्रा समय 7 घंटे से घटकर 2 घंटे होने की संभावना जताई जा रही है।

16 अप्रैल को बड़ी उपलब्धि

16 अप्रैल 2025 को सुरंग का ‘ब्रेकथ्रू’ पूरा हुआ, जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे। संयोगवश, 16 अप्रैल 1853 को भारत में पहली रेल भी चलाई गई थी। परियोजना स्थल पर इस समय लगभग 2500 मजदूर काम कर रहे हैं। भारी मशीनों, रिमोट-नियंत्रित उपकरणों और ई-रिक्शा के माध्यम से सुरंग के भीतर कार्य किया जा रहा है।

 

 
Share
Previous Post
रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले इस महिला अधिकारी को मिला प्रमोशन, जानें उत्तराखंड का अनोखा मामला
Next Post
पहलगाम हमले के बाद भारत ने की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से सभी आयात-निर्यात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.