logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • मसूरी में केम्पटी फॉल ने लिया भयानक रूप, पर्यटक डरे, उत्तराखंड में 8 मई तक ऑरेंज अलर्ट

मसूरी में केम्पटी फॉल ने लिया भयानक रूप, पर्यटक डरे, उत्तराखंड में 8 मई तक ऑरेंज अलर्ट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 04 May 2025
  • 682
image  

 

देहरादून: मसूरी में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे कैंपटी फॉल का नजारा डरावना हो गया। झरने में पानी का बहाव इतना तेज था कि पर्यटक डर गए। पानी के साथ मलबा और पत्थर भी बहकर झील में जमा हो गए। मौसम विभाग ने 8 मई तक राज्य में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने पर्यटकों को झरने से दूर रहने की सलाह दी है।

रविवार दोपहर को कैंपटी क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। दोपहर करीब तीन बजे कैंपटी फॉल उफान पर आ गया। झरने का पानी बहुत तेजी से नीचे गिर रहा था, जो डरावना लग रहा था। पहाड़ से मलबा और पत्थर भी तेजी से नीचे गिरने लगे। खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों को कैंपटी फॉल जाने से रोक दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए झरने के आसपास मौजूद पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

झील में मलबा जमा हो गया और तीन-चार दुकानों में पानी घुस गया। मलबे के कारण त्यूणी-मलेथा हाईवे कुछ समय के लिए बंद हो गया था। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 8 मई तक मौसम खराब रहेगा। IMD ने अगले 12 घंटों के लिए उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में गरज और तूफानी हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में 5 मई को भी मौसम खराब रहेगा। IMD ने 5 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में गरज और तूफानी हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं और हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

 

 
Share
Previous Post
पहलगाम हमले के बाद भारत ने की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से सभी आयात-निर्यात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया
Next Post
अनंत अंबानी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ हर की पौड़ी पहुंचे और मां गंगा का आशीर्वाद लिया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट.

    • 10 Apr 2026
  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.