logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन, लाखों लोगों ने वेब पोर्टल और ऐप पर कराया रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन, लाखों लोगों ने वेब पोर्टल और ऐप पर कराया रजिस्ट्रेशन.

 
  • Shubham Sehgal
  • 23 Mar 2025
  • 1067
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम (Chardham Yatra) और हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) की यात्रा के लिए दो दिन में रिकॉर्ड पंजीकरण हुए हैं। पंजीकरण का आंकड़ा चार लाख के पास पहुंच गया है। सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 1,22,457 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है जबकि बद्रीनाथ के लिए 1,13,951 श्रद्धालुओं के पंजीकरण हुए हैं।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा-2025 के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए रजिस्ट्रेशन करने को ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खुलते ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए पहले ही दिन 1.65 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण के पहले ही दिन 1.65 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 3.81 लाख तक पहुंच गया। चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह है। दो दिनों में ही लाखों की संख्या में हुए पंजीकरण में यह साबित कर दिया है। पंजीकरण पोर्टल खुलने के दूसरे दिन चारधाम और हेमकुंड साहिब के लिए 3,80,823 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। अभी यह पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे हैं।

जिसके तहत श्री केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्यादा 1,22,457 श्रद्धालुओं ने उत्साह दिखाया है। वहीं बद्रीनाथ धाम के लिए 1,13,951 श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ है। जबकि गंगोत्री धाम के लिए 7,14,65 और यमुनोत्री धाम के लिए 6,9,555 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब के लिए 3395 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया है। वेब पोर्टल के जरिए आज 1,14,590 और मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से 2,324 पंजीकरण कराए गए हैं।

पर्यटन विभाग द्वारा 24*7 टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर यात्रियों की समस्याओं को भी सुना गया और उनका समाधान किया गया। यात्रा पंजीकरण नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार के अनुसार पर्यटन विभाग के वेब पोर्टल के जरिए 3.73 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कराया है। जबकि मोबाइल ऐप से 7241 पंजीकरण हुए हैं।

पंजीकरण के लिए आधार नंबर अनिवार्य किया गया है। यदि एक आईडी से 6 लोगों का पंजीकरण होना है तो भी सभी लोगों का आधार जरूरी है। आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होगी।


विदित हो कि 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। अक्षय तृतीया के अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोले जाएंगे। इसके बाद 2 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे जबकि भू बैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे।

वही सबसे अंत में 25 मई को हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर की कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। चारधाम यात्रा को लेकर यात्रीयों का उत्साह पंजीकरण के आंकड़ों के जरिए झलक रहा है। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन होने के बाद यात्रा व्यवस्थाओं को संभालना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती हो सकता है। चारधाम यात्रा के लिए https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण किया जा रहा है।

 

 
Share
Previous Post
मैदानी जिलों में पड़ रही गर्मी, पहाड़ी इलाकों में भी बढ़ रहा तापमान, मौसम अपडेट
Next Post
पुष्कर सिंह धामी ने तीन साल पूरे होने पर पेश किया रिपोर्ट कार्ड, संविदा कर्मियों के लिए किया बड़ा ऐलान
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर पूरी तरह लगाई गई रोक, सरकार का आदेश जारी.

    • 13 Oct 2026
  • image

    'सड़क से उठाकर मंत्री तक बनवाया', सामने आए रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू, कहा- पूरी कलई जल्द खोलूंगा.

    • 17 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.