logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 17 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Monsoon news: उत्तराखंड में मानसून कब आएगा? ऋषिकेश, देहरादून और नैनीताल में IMD का ताजा अपडेट जानिए.
  • '140 करोड़ से ज्यादा नागरिकों का पवित्र भरोसा', IMA की 9 महिला कैडेट्स से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या-क्या कहा.
  • IMA POP ने रचा इतिहास, देश को मिलीं पहली नौ महिला सैन्य अफसर, जानिए कौन बना बेस्ट कैडेट.
  • पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड की चपेट में आया वाहन: भारी चट्‌टान गिरने से दो की मौत, 3 घायल.
  • शूटर जसपाल राणा की आखिरी विरासत! देहरादून के पौंधा की शूटिंग रेंज से तैयार होंगे नए 'चैंपियन'.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में सूख रहे जल स्रोतों को नया जीवन देगा 'भागीरथ', देहरादून में जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ

उत्तराखंड में सूख रहे जल स्रोतों को नया जीवन देगा 'भागीरथ', देहरादून में जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ.

 
  • Shubham Sehgal
  • 31 Mar 2025
  • 1132
image  

 

देहरादून: शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य में संचालित जल संरक्षण अभियान 2025 का शुभारंभ मुख्य सेवक सदन देहरादून में किया गया। इस वर्ष के अभियान की थीम "धारा मेरा, नौला मेरा, गांव मेरा, प्रयास मेरा" है। इसमें राज्य के लोगों से अधिकाधिक जनसहभागिता करने की अपील की गई है।

इस बार जल संरक्षण अभियान में राज्य वासियों द्वारा अपने क्षेत्र के क्रिटिकल, सूख रहे जल स्रोतों को उपचार के लिए स्वयं चिह्नित किया जा सकेगा। जिसके लिए ‘स्प्रिंग एंड रिवर रिवाइव अथॉरिटी’ (SARRA) द्वारा विकसित किए गए 'भगीरथ' मोबाइल एप का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया।

सीएम धामी ने इस अवसर पर राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष पर पीएम मोदी के द्वारा किए गए नौ आग्रहों में से एक आग्रह "नदी नौलों का संरक्षण और पानी की स्वच्छता बढ़ाने वाले अभियान" को पूरा करने की दिशा में जल संरक्षण अभियान 2025 की भूमिका को अति महत्वपूर्ण और सार्थक प्रयास बताया। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल संरक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे सभी नागरिकों को इस अभियान से जोड़ना है। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तर, विकासखण्ड और ग्राम स्तर पर संकटग्रस्त सूख रहे जल स्रोतों को चिह्नित कर उनको सुधारा जाएगा।

राज्य के लोगों की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करने एवं राज्य के क्रिटिकल, सूख रहे जल स्रोतों को चिह्नित किए जाने के लिए "भगीरथ ऐप' विकसित किया गया है। इस पर लोग क्रिटिकल, सूख रहे जल स्रोतों की जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे, ताकि इस जानकारी का उपयोग चरणबद्ध रूप से इनके पुनर्जीवन के लिए किया जा सकेगा। साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जन सामान्य को जागरूक करने में भी यह "भगीरथ ऐप" सहायक सिद्ध होगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने SARRA के विगत वर्ष में गठन के बाद अल्प अवधि में राज्य के अन्तर्गत जल संचय और संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। SARRA द्वारा पिछले वर्ष राज्य के लगभग 6500 जल स्रोत चिह्नित कर उनको नवजीवन देने का कार्य कर रहा है। जिसके द्वारा 3.12 मिलियन घन मीटर वर्षा जल संग्रहण किया गया। इसके अतिरिक्त मैदानी क्षेत्रों में केन्द्रीय भू-जल बोर्ड के सहयोग से भू-जल रिचार्ज के लिए गतिविधियां किया जा रहा है।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में प्रथम चरण में तकनीकी एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर नयार, सौंग, शिप्रा एवं गौड़ी नदी के पुनर्जीवन के लिए आईआईटी रुड़की और एनआईएच रुड़की के सहयोग से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जो नदियों, जल स्रोतों के संरक्षण के लिए उत्तराखंड सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

 
Share
Previous Post
3 खजूर-5 बादाम, खाली पेट खाएं ये दो चीजें, पेट पिचकेगा अंदर, शरीर में बनेगा खून.
Next Post
कुट्टू का खाना पड़ गया महंगा,देहरादून में नवरात्रि के दौरान 100 से ज्यादा लोग बीमार, सीएम धामी ने अस्पताल जाकर जाना हालचाल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं भगत सिंह कोश्यारी? जिनको द्रौपदी मुर्मू ने पद्मभूषण से सम्मानित किया.

    • 26 May 2026
  • image

    Dehradun:अस्पताल के एसी में ब्लास्ट से लगी आग, एक मरीज की मौत! पुलिसकर्मियों समेत स्‍टाफ के कई लोग झुलसे.

    • 20 May 2026
  • image

    केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, भारी बारिश के कारण रोकी गई थी; DM ने दी जानकारी.

    • 31 May 2026

Recent News

  • image

    Monsoon news: उत्तराखंड में मानसून कब आएगा? ऋषिकेश, देहरादून और नैनीताल में IMD का ताजा अपडेट जानिए.

    • 16 Jun 2026
  • image

    '140 करोड़ से ज्यादा नागरिकों का पवित्र भरोसा', IMA की 9 महिला कैडेट्स से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या-क्या कहा.

    • 14 Jun 2026
  • image

    IMA POP ने रचा इतिहास, देश को मिलीं पहली नौ महिला सैन्य अफसर, जानिए कौन बना बेस्ट कैडेट.

    • 14 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.