logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक छाएंगे बादल, बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में चढ़ेगा पारा

उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक छाएंगे बादल, बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में चढ़ेगा पारा.

 
  • Priyanka Thapa
  • 03 Apr 2025
  • 1012
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 3 अप्रैल 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तराखंड में काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते तेज गर्मी होने लगी है।

दिन के समय चटक धूप निकल रही है और पारा तेजी से चढ़ने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ रहा है। बारिश की कमी के चलते इस बार गर्मियां जल्दी शुरू हो गई। फरवरी के महीने से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे।

मार्च महीने में ही भीषण गर्मी में शुरू हो गई थी और अप्रैल के महीने में मैदान से लेकर पहाड़ तक तपने लगे। इन दिनों पड़ रही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मई-जून के जैसे गर्मी अभी से पड़ने लगी है और तापमान भी बढ़ता जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और अगले एक सप्ताह में पर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

हालांकि आगामी 8 अप्रैल को उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। देहरादून में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली रही और गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा

पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं गंगोत्री- गोमुख ट्रैक पर अभी भी गंगोत्री से चीड़बासा तक लगभग 9 किलोमीटर ट्रैक में कई जगह भारी बर्फ और ग्लेशियर आए हुए हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम ने बुधवार को गंगोत्री से चिड़बसा तक 9 किलोमीटर ट्रैक का मुआयना किया। जहां उन्हें बर्फ और ग्लेशियर आने के कारण आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ेगी और मौसम भी खराब था।

बीते मंगलवार को गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट पर्यटकों और ट्रैकरों के लिए खोल दिए गए लेकिन भारी बर्फ और ग्लेशियर आने के चलते गंगोत्री-गोमुख और केदारताल ट्रैक को पर्यटक और पर्वतारोहियों के लिए नहीं खोला गया है।

बुधवार को जब पार्क की टीम दोबारा मुआयना करने के लिए गई तो जगह-जगह भारी बर्फ और ग्लेशियर मिले। इसके कारण ट्रैक कई जगह से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके साथ ही मौसम भी खराब मिला।

वन दरोगा राजवीर सिंह के अनुसार क्षतिग्रस्त ट्रैक पर आवाजाही सुरक्षित नहीं है और इसीलिए यहां पर आवाजाही बहाल होने में फिलहाल समय लग सकता है। 6 अप्रैल के बाद मौसम बिगड़ने का अनुमान है। ऐसे में 15 अप्रैल के बाद ही इस ट्रैक पर आवाजाही के लिए दोबारा मुआवना किया जाएगा और स्थिति अनुकूल होने के पर ही आवाजाही शुरू की जा सकेगी।

वहीं, चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। 20 मार्च से शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण में अब तक 11 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। जिसमें यमुनोत्री धाम के लिए 2,04,670, गंगोत्री धाम के लिए 2, 11, 552, केदारनाथ धाम के लिए 3,80, 006, बद्रीनाथ धाम के लिए 3, 46, 133 और हेमकुंड साहिब के लिए बुधवार तक 15,231 कुल 11,57,592 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिए हैं।

चारधाम यात्रा के लिए 25 अप्रैल अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकते हैं। यदि 25 अप्रैल से किन्हीं कारणों से पंजीकरण नहीं हो पाते हैं तो इसे 26 अप्रैल से शुरू किया जा सकता है। इस बार 60% पंजीकरण ऑनलाइन और 40% ऑफलाइन पंजीकरण होने हैं।

ऋषिकेश में यात्रा बस अड्डे पर स्थित ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। बता दें कि 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा की शुरू हो जाएगी, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाने हैं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड महत्वपूर्ण,श्रमिक शीर्ष प्राथमिकता, सीएम धामी ने बताया उद्देश्य
Next Post
हरिद्वार शहर में अब नहीं बिकेगा मीट, धामी सरकार को फैसला लागू करने में क्यों लग रहा इतना समय? जानिए
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'सड़क से उठाकर मंत्री तक बनवाया', सामने आए रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू, कहा- पूरी कलई जल्द खोलूंगा.

    • 17 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.