logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • आईपीएस रचिता जुयाल ने इस्तीफे के बाद पहली बार दिया बयान, जानिए क्या कहा

आईपीएस रचिता जुयाल ने इस्तीफे के बाद पहली बार दिया बयान, जानिए क्या कहा.

 
  • Vivek Mishra
  • 03 Jun 2025
  • 593
image  

 

देहरादून: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने इस्तीफे को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने पूरी तरह व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र दिया है।

उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी जुयाल ने कहा कि मैंने अपनी 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद हाल ही में इस्तीफा दिया है। यह इस्तीफा मैंने पूरी तरह से अपने व्यक्तिगत कारणों से दिया है।

उन्होंने कहा कि सबकी जिंदगी में लक्ष्य और योजनाएं होती हैं और वह भी अपने लक्ष्यों और योजनाओं के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि काफी समय से हमारे परिवार में इस पर चर्चा चल रही थी और सही समय आने पर मैंने इस्तीफा दिया है।

आईपीएस रचिता जुयाल ने कहा कि पिछले 10 साल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और प्रदेश में उन्हें अच्छे मौके मिले। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड की रहने वाली हैं और आगे भी वह प्रदेश से जुड़ी रहेंगी। पूरे तरीके से अपना योगदान देंगी।

 


 

#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: After resigning from service, Uttarakhand-cadre IPS officer Rachita Juyal says, "I recently submitted my resignation after completing 10 years of service, citing personal reasons. Everyone has certain plans in life, and I, too, have aspirations… pic.twitter.com/Gs1hZCERbW

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 2, 2025

फिलहाल सतर्कता विभाग में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहीं रचिता जुयाल के इस्तीफा देने के बाद इस बात की अटकलें जोरों पर थीं कि प्रशासनिक दखल के चलते उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी आरोप लगाया था कि एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को रंगे हाथों पकड़वाने के बाद उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।

बता दें कि हाल ही में रचिता जुयाल ने फिल्म डायरेक्टर यशस्वी जुयाल से शादी की है। यशस्वी जुयाल बालीवुड के मशहूर डांसर और अभिनेता राघव जुयाल के छोटे भाई हैं। रचिता और यशस्वी की मुलाकात कोविड काल में समाज सेवा के दौरान हुई थी। रचिता जुयाल के पिता और नाना भी पुलिस अधिकारी रहे हैं।

 

 
Share
Previous Post
प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्‍ठ ने देहरादून में करवाया ऑटिज्‍म सेमिनार, 200 प्रतिभागी हुए शामिल
Next Post
पौड़ी, रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मैदानी इलाकों में भी छाए बादल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026
  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.