logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून की सड़कों पर ये क्या हो रहा है? एक हफ्ते में दूसरी वारदात, मर्चेंट नेवी अफसर पर हमला, जानें मामला

देहरादून की सड़कों पर ये क्या हो रहा है? एक हफ्ते में दूसरी वारदात, मर्चेंट नेवी अफसर पर हमला, जानें मामला.

 
  • Shubham Sehgal
  • 04 Jun 2025
  • 945
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर रोड पर रोड रेज की एक और घटना सामने आई है। हरियाणा नंबर की एक एसयूवी पर सवार युवकों ने मर्चेंट नेवी अधिकारी हिमांशु चौधरी और उनके परिवार पर हमला कर दिया। यह घटना 30 मई की रात हुई। इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। अधिकरी परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक के बाद एसयूवी सवार युवकों ने उनकी गाड़ी रोकी। इसके बाद अधिकारी को कार से बाहर निकलने को बोलने लगे। इस दौरान उनके बच्चे काफी आतंकित हो गए। मामले में अब पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

देहरादून के राजपुर रोड पर रोड रेज की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हरियाणा नंबर की एक एसयूवी के सवारों ने एक मर्चेंट नेवी अधिकारी और उनके परिवार को जबरन कार से बाहर निकालने की कोशिश की। यह घटना 30 मई को उस समय हुई जब हिमांशु चौधरी की कार ने एसयूवी को ओवरटेक किया। इससे एसयूवी सवार नाराज हो गए। पहले तो उन्होंने हिमांशु की कार को ओवरटेक किया। इसके बाद उनके आगे निकलकर एसयूवी गाड़ी के सामने खड़ी कर दी।

वीडियो में पांच लोग एसयूवी से उतरकर हिमांशु चौधरी की कार पर हाथ पटकते और उन्हें बाहर निकलने के लिए चिल्लाते हुए देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में उनकी कार में बैठे बच्चों के रोने की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं। हिमांशु चौधरी बार-बार उन्हें शांत होने को कहते दिखते हैं।

एक सप्ताह में दूसरी घटना

देहरादून में रोड रेज की यह घटना एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार देखने को मिली है। इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने रोड रेज के मामले में नौ युवकों को गिरफ्तार किया था। मामले में दो कारें जब्त की थीं। ये युवक एक मामूली एक्सिडेंट के बाद एक-दूसरे पर हमला और पथराव कर रहे थे। यह घटना शहर के रानीपोखरी क्षेत्र में हुई थी।
 

अफसर ने बताया मामला

मर्चेंट नेवी अफसर हिमांशु चौधरी ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे अपनी पत्नी और 3 एवं 8 साल के दो बच्चों के साथ एक शॉपिंग मॉल जा रहे थे। जब उन्होंने आगे चल रही एसयूवी को ओवरटेक किया, जो धीरे चल रही थी, तो कुछ ही मिनट बाद एसयूवी ने उनकी कार को ओवरटेक करके रास्ता रोक दिया। फिर उसमें से चार-पांच लोग उतरकर उन्हें गाली देने और कार से बाहर निकलने के लिए चिल्लाने लगे।

अफसर ने बताया कि सभी लोग नशे में लग रहे थे। वे लगातार गालियां दे रहे थे। बाहर निकलने को कह रहे थे, लेकिन उन्होंने कार से बाहर निकलने से मना कर दिया। हिमांशु चौधरी ने बताया कि पूरी घटना उनकी डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई है।
 

लोगों की भीड़ के बाद हटे युवक

हिमांशु चौधरी ने कहा कि एसयूवी सवार युवकों के हंगामा के कारण वहां बड़ी भीड़ जुट गई। राहगीरों ने मामले में हस्तक्षेप किया। इसके बाद वे वहां से हटे। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि वह एसयूवी आगे एक डायवर्जन पर रोकी गई है। उन्होंने कहा कि मुझे धांधरा चौकी बुलाया गया था ताकि मैं औपचारिक शिकायत दर्ज करा सकूं।

हालांकि, मर्चेंट नेवी अफसर ने यह भी बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि यह घटना मेरे परिवार के लिए बेहद परेशान करने वाली रही। देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर यह गंभीर चिंता उत्पन्न करती है।
 

गडकरी से की मांग

हिमांशु चौधरी ने बताया कि हमने इस मामले में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, डीजीपी, देहरादून जिलाधिकारी, एसएसपी और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर धांधरा चौकी प्रभारी प्रवेश रावत ने कहा कि हम आरोपों की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

 

 
Share
Previous Post
पौड़ी, रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मैदानी इलाकों में भी छाए बादल
Next Post
प्री-मानसून बारिश से मौसम हुआ सुहाना, टिहरी और मुक्तेश्वर में तापमान में गिरावट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026
  • image

    ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.

    • 20 Apr 2026
  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.