logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • नैनीताल, बागेश्वर समेत इन जिलों में होगी बारिश, 20 जून के बाद आएगा मानसून

नैनीताल, बागेश्वर समेत इन जिलों में होगी बारिश, 20 जून के बाद आएगा मानसून.

 
  • Priyanka Thapa
  • 12 Jun 2025
  • 772
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में 16 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि मानसून आने में अभी समय है। प्रदेश में मानसून 20 जून के बाद ही आने के आसार है। हालांकि से मानसून से पहले होने वाली बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो जाएगा और भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने जीना मुहाल कर रखा है। एक तरफ जहां मानसून आने में समय है तो वहीं दूसरी तरफ कई जगह स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश होने से उमस भी बढ़ गई है।

बुधवार को देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के साथ ही अन्य जिलों में भी हल्की-फुल्की बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में गिरावट तो आई लेकिन उमसभरी गर्मी हो गई।

गर्मी के तेवर तल्ख होने के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। दिन के समय चिलचिलाती गर्मी जहां पसीना पसीना कर रही है तो वही सुबह और शाम के समय भी उमज़भरी गर्मी परेशान कर रही है।

हालांकि बुधवार को हुई बूंदाबांदी से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। देहरादून की कई हिस्सों में बारिश के बाद अधिकांश तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस लुढक गया लेकिन उसके बाद उमसभरी गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए।

जबकि इससे पहले 10 जून को इस गर्मी के सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.9 और न्यूनतम तापमान 27. 9 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 36.7 और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 19. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल 16 जून तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वही मानसून के 20 जून के बाद ही आने की संभावना है।

हालांकि इससे पहले हल्की बूंदाबांदी से मौसम राहत भरा हो सकता है। गुरुवार को प्रदेश की ज्यादातर क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश के दौरान होने की संभावना है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशिय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। अगले तीन-चार दिन मौसम का मिजाज इसी तरह का बदला रहेगा।

 

 
Share
Previous Post
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारियां, पीएम मोदी इसी महीने काट सकते हैं फीता, दौड़ने लगेंगी गाड़ियां
Next Post
दलित लड़की की हत्या के जुर्म में हैदर को मिली मौत की सजा, एकतरफा प्यार में पागल हो गया था
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026
  • image

    नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.

    • 01 Nov 2026
  • image

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: नई दिल्ली में सीबीआई के सीनियर अफसरों से मिले माता-पिता, क्या हुई बात.

    • 17 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.