logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • दलित लड़की की हत्या के जुर्म में हैदर को मिली मौत की सजा, एकतरफा प्यार में पागल हो गया था

दलित लड़की की हत्या के जुर्म में हैदर को मिली मौत की सजा, एकतरफा प्यार में पागल हो गया था.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 13 Jun 2025
  • 1119
image  

 

रुड़कीः उत्‍तराखंड में रुड़की की अदालत ने 19 वर्षीय दलित युवती की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है। एक अन्‍य दोषी को आजीवन कारावास मिला है। यह घटना 2021 की है। युवती निधि अपने घर में अकेली थी। 25 साल का पड़ोसी हैदर अली उसे लगातार फोन करता था और मिलने के लिए बुलाता था। इनकार करने पर उसने घर में घुसकर दो साथियों की मदद से निधि की हत्‍या कर दी। इस घटना में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसका किशोर अदालत में मुकदमा चल रहा है।

निधि उर्फ हांसी 12वीं पास थी। वह दो भाइयों की इकलौती बहन थी। उसने पिता की मृत्यु के बाद परिवार का भरण-पोषण करने के लिए घर पर एक छोटी सी किराने की दुकान चलाना शुरू किया था। उनकी मां दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करती थीं।


हम कोर्ट के फैसले से संतुष्‍ट: भाई

कोर्ट के फैसले के बाद परिवार ने कहा कि उन्हें न्याय मिल गया है। निधि के भाई दिनेश सिंह, जो एक कैब ड्राइवर हैं, ने कहा- हम बहुत गरीब लोग हैं, लेकिन इस फैसले ने हमें महसूस कराया कि न्याय सभी के लिए समान है। हम फैसले से संतुष्ट हैं और अपने वकील संजीव वर्मा के आभारी हैं, जिन्होंने हमसे एक भी रुपया नहीं लिया।


25 साल का हैदर परेशान करता था

मामले के मुताबिक, निधि को उसकी गली में रहने वाले 25 वर्षीय हैदर अली द्वारा बार-बार परेशान किया गया था, जो उसे लगातार फोन करता था और उससे अकेले मिलने के लिए कहता था। जब उसने अपने भाई को उत्पीड़न के बारे में बताया, तो उसने हैदर का सामना किया और उसे दूर रहने की चेतावनी दी।


नाबालिग आरोपी का मुकदमा चल रहा है

24 अप्रैल, 2021 को, जब निधि घर पर अकेली थी, हैदर अपने दोस्‍तों शारिक और रेहान के साथ आया और उस पर हमला कर दिया। उसने चाकू से उसका गला काट दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हैदर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य दो भागने में सफल रहे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में निधि की मौत हो गई। नाबालिग आरोपी रेहान का किशोर अदालत में मुकदमा चल रहा है।

 

 
Share
Previous Post
नैनीताल, बागेश्वर समेत इन जिलों में होगी बारिश, 20 जून के बाद आएगा मानसून
Next Post
कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से प्रशासन के छूटे पसीने, सीएम धामी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026
  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.