logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में छाए काले बादल...उत्तरकाशी में दो दिन का रेड अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में छाए काले बादल...उत्तरकाशी में दो दिन का रेड अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान.

 
  • Priyanka Thapa
  • 06 May 2025
  • 879
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तरकाशी में 7 और 8 मई को भारी से बहुत भारी बारिश, बर्फबारी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अन्य जिलों में 6, 7 और 8 मई को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए चार धाम यात्रा के लिए बैठक में अधिकारियों को अलर्ट ऑड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार हर प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पुख्ता तैयारियों में जुट गई है।

उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से भी ठंड होने लगी है। चार धाम की यात्रा पर आ रहे यात्रियों को बारिश के कारण दिक्कत हो रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बैठक में अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 और 8 मई को उत्तरकाशी जिले में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी बिजली चमकने और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में 6, 7 और 8 मई को ऑरेंज और येलो अलर्ट है। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा है कि अगर यात्रियों को मौसम खराब होने के कारण कहीं ऐसी जगह रोका जा रहा है जहां दुकान नहीं है तो वहां उनके खाने की समुचित व्यवस्था की जाए।

अगर किसी जिले में बारिश के कारण यात्रियों को रोकने के चलते संख्या अधिक हो रही है या जाम लगने की नौबत आए तो यात्रियों को दूसरे जनपद में ही रोक दिया जाए। यात्रा मार्ग में भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी और अन्य उपकरणों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल के माध्यम से लोगों को मौसम संबंधी अलर्ट का मैसेज भेजा जाता है। यह अलर्ट आम आदमी को मिल भी रहा है या नहीं इसकी भी जांच की जाए।

तापमान में आई गिरावट

देहरादून में सोमवार को हुई बारिश के बाद से तापमान में और गिरावट आई है। सोमवार को देहरादून और मसूरी के कई क्षेत्रों में दोपहर के बाद जमकर बारिश हुई। जिससे देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम 31. 8 डिग्री सेल्सियस हो गया और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.1 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। टिहरी का अधिकतम तापमान तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

केदारनाथ से कुमाऊं तक बारिश

सोमवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी के कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज हवाएं चलीं, कहीं-कहीं बारिश भी हुई। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गोपेश्वर, चमोली और देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इससे शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा। वहीं, कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों में रविवार रात से ही रुक रुक कर बारिश हो रही थी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान से होकर पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में एक साइक्लोन सरकुलेशन बना रहा है। इसके साथ ही दो अन्य साइक्लोन भी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पास बने हुए हैं। इस कारण प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का दौर बना हुआ है। देहरादून सहित पर्वतीय जिलों में तेज बारिश हो रही है। देहरादून में आज भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। एक-दो दौर की हल्की बारिश हो सकती है।

 

 
Share
Previous Post
केदारनाथ धाम में मची भगदड़! फर्जी वीडियो वायरल करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने दर्ज किया केस
Next Post
उत्तराखंड के स्कूलों में बच्चे श्रीमद्भगवत गीता भी पढ़ेंगे, पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया, महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा में की शिरकत.

    • 28 Oct 2026
  • image

    मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित.

    • 22 Oct 2026
  • image

    बॉलीवुड गायक जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल की फिर घर वापसी, भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा.

    • 20 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.