logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट, पहाड़ों पर आज भी बरसेंगे बादल

बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट, पहाड़ों पर आज भी बरसेंगे बादल.

 
  • Priyanka Thapa
  • 07 May 2025
  • 1037
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 7 मई 2025: उत्तराखंड में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

बारिश और तेज अंधड़ चलने के चलते कारण शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से गर्मी का एहसास भी हो रहा है। प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और ओलावृष्टि का क्रम जारी है।

बारिश के चलते पारे में भी भारी गिरावट आई है तो वहीं अंधड़ और ओलावृष्टि ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ तीव्र बौछारें पड़ रही हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी बारिश और ओलावृष्टि श्रद्धालुओं की दुश्वारियां बढ़ा रही है।

मंगलवार को देहरादून सहित प्रदेश की ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही लेकिन शाम होते होते मौसम का मिजाज बदल गया और बादल छाने से हल्का अंधेरा भी घिर आया। कुछ देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई और बारिश का दौर काफी देर तक चलता रहा।

तेज बारिश के कारण देहरादून के कई इलाकों में जल भराव हो गया और लोगों को रास्ते पर चलना भी मुश्किल हो गया। वही कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ी हैं, जबकि गढ़वाल के कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ तीव्र बारिश हुई है।

चारधामों में भी दोपहर के बाद तेज बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मसूरी में भी शाम के समय झमाझम बारिश हुई। जिससे वहां के तापमान में भी गिरावट आई है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।

बारिश और ओलावृष्टि के चलते पर्वतीय क्षेत्र में ठंड एक बार फिर लौट आई है। चार धाम जाने वाले यात्रियों की भी कंपकंपी छूट रही है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर कार्यक्रम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 09.7 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बुधवार को प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडराने का अनुमान है। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तीव्र बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

 

 
Share
Previous Post
जानिये! देश में कहां-कहां होगी मॉक ड्रिल
Next Post
'भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की', उत्तराखंड के सीएम धामी ने सेना को दी बधाई
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड: कांग्रेस के 'झूठे विमर्श' के विरुद्ध भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' अभियान शुरू करेगी.

    • 23 Oct 2026
  • image

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश कनेक्शन जानिए.

    • 13 Oct 2026
  • image

    पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.

    • 29 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.