logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • गंगोत्री के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 सवारों की मौत, सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

गंगोत्री के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 सवारों की मौत, सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 08 May 2025
  • 872
image  

 

देहरादून: चारधाम यात्रा के बीच गुरुवार को उत्‍तरकाशी जिले में हेलिकॉप्‍टर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सात सीटर हेलिकॉप्‍टर गंगोत्री के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ है। पुलिस और प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चला रही है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो अहमदाबाद इस दुर्घटना की जांच करेगा।

उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सीएम ने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

मौके पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, टीम 108 एंबुलेंस वाहन पहुंच चुके हैं। तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम भी घटनास्‍थल के लिए रवाना की गई है। गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलिकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

प्राइवेट कंपनी का था हेलिकॉप्‍टर

हेलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का था जिसमें सात लोग सवार थे। हादसे में दो यात्री घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि उत्‍तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर कई जगह बौछार पड़ रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं।

मृतकों का विवरण

1 .विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड, पवई मुंबई महाराष्ट्र, उम्र 57 वर्ष।
2. रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट।
3. राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।
4. रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।
5. कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए - 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।
6. वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।


घायल

1. मकतूर भास्कर निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 51 वर्ष।

 

 
Share
Previous Post
'भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की', उत्तराखंड के सीएम धामी ने सेना को दी बधाई
Next Post
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' से कितनी तबाही हुई? पढ़ें विदेश सचिव विक्रम मिसरी का पूरा बयान
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखण्ड बन रहा साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, UTDB की पहल, 141 युवाओं को दिया गया पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण.

    • 22 Oct 2026
  • image

    पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.

    • 29 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने किया HNB चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, 20.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात.

    • 21 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.