logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 21 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट.
  • उत्तराखंड के गदरपुर से कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी; पाकिस्तानी कनेक्शन का शक!.
  • उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी, धामी कैबिनेट ने इन 12 फैसलों पर लगाई मुहर.
  • Uttarakhand Weather Today, 18 June: नैनीताल और टिहरी में गरज के साथ हो सकती है बारिश, जानिए IMD अपडेट.
  • बंजी जंपिंग के बाद देहरादून के 21 वर्षीय युवक की मौत, धारी देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़.
 
  • Home
  • नैनीताल में मुख्य कोषाधिकारी और लेखाकार कोषागार रिश्वत लेते गिरफ्तार, पुष्कर सिंह धामी से शिकायत पर हुई कार्रवाई

नैनीताल में मुख्य कोषाधिकारी और लेखाकार कोषागार रिश्वत लेते गिरफ्तार, पुष्कर सिंह धामी से शिकायत पर हुई कार्रवाई.

 
  • Shubham Sehgal
  • 09 May 2025
  • 905
image  

 

नैनीताल: धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार जारी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार की शिकायत पर सघन जांच के साथ त्वरित कठोर कार्रवाई के निर्देशों का ही परिणाम है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कार्मिकों को विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद नैनीताल में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य कोषाधिकारी, नैनीताल और एकाउन्टेन्ट कोषागार, नैनीताल को एक लाख 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने "जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन" की नीति को व्यवहार में लाते हुए बीते तीन वर्षों में ऐतिहासिक निर्णय और ठोस कार्रवाई की है। राज्य में भ्रष्टाचार और नकल माफिया के विरुद्ध जारी अभियान के अंतर्गत अब तक 150 से अधिक आरोपी अधिकारियों, कर्मचारियों और माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में पूर्व IFS अधिकारी आर.बी.एस. रावत और IAS अधिकारी रामविलास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह राज्य प्रशासन में पारदर्शिता और निष्पक्षता की बड़ी मिसाल है।

नकल विरोधी कानून के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड में शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए बनाए गए नकल विरोधी कानून के तहत कई संगठित गिरोहों और दलालों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 80 से अधिक नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की गई। इसी का परिणाम है कि पिछले तीन साल में 23 हजार के करीब युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद एक भी नकल की शिकायत नहीं आई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देशों के फलस्वरूप राज्य में प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ी है और आम जनता का विश्वास शासन तंत्र में और मजबूत हुआ है। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और नकल के विरुद्ध यह निर्णायक अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रमुख केस जिनमें त्वरित कार्रवाई की गई

  • मुख्य कोषाधिकारी एवं एकाउंटेंट (नैनीताल): ₹1.20 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • लोक निर्माण विभाग के AE (नैनीताल): ₹10,000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।
  • बिजली विभाग का JE (हरबर्टपुर): ₹15,000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।
  • एलआईयू कर्मी (रामनगर): उप निरीक्षक एवं मुख्य आरक्षी गिरफ्तार।
  • आरटीओ कर्मचारी (कोटद्वार): ₹3,000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।
  • रोडवेज AGM (काशीपुर): ₹90,000 रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार।
  • खंड शिक्षा अधिकारी (खानपुर): ₹10,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार।
  • जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर (देहरादून): ₹75,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार।
  • जिला आबकारी अधिकारी (रुद्रपुर): ₹1 लाख रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार।
  • कानूनगो (पौड़ी): भूमि सीमांकन के नाम पर ₹15,000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।
  • सीएम हेल्पलाइन कर्मचारी (हरिद्वार): शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार।

 

 
Share
Previous Post
गरीब मां के बेटे एंथनी अल्बानीज का ऑस्ट्रेलिया चुनाव में कमाल, दूसरी बार बनेंगे पीएम, अब शादी कर बनाएंगे अनोखा रिकॉर्ड
Next Post
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से मिले पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के लिए मांगी कई परियोजनाएं
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी घूमने आई युवती की संदिग्ध हालात में मौत, 7 माह पहले हुई शादी, कमरे में मिली शराब की बोतल.

    • 16 Jun 2026
  • image

    देहरादून में बारिश कब होगी? भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, आसमान में छाए बादल.

    • 28 May 2026
  • image

    IMA POP ने रचा इतिहास, देश को मिलीं पहली नौ महिला सैन्य अफसर, जानिए कौन बना बेस्ट कैडेट.

    • 14 Jun 2026

Recent News

  • image

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट.

    • 20 Jun 2026
  • image

    उत्तराखंड के गदरपुर से कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी; पाकिस्तानी कनेक्शन का शक!.

    • 19 Jun 2026
  • image

    उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी, धामी कैबिनेट ने इन 12 फैसलों पर लगाई मुहर.

    • 19 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.