logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 21 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट.
  • उत्तराखंड के गदरपुर से कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी; पाकिस्तानी कनेक्शन का शक!.
  • उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी, धामी कैबिनेट ने इन 12 फैसलों पर लगाई मुहर.
  • Uttarakhand Weather Today, 18 June: नैनीताल और टिहरी में गरज के साथ हो सकती है बारिश, जानिए IMD अपडेट.
  • बंजी जंपिंग के बाद देहरादून के 21 वर्षीय युवक की मौत, धारी देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़.
 
  • Home
  • दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से मिले पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के लिए मांगी कई परियोजनाएं

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से मिले पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के लिए मांगी कई परियोजनाएं.

 
  • Vivek Mishra
  • 09 May 2025
  • 669
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान धामी ने त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना के लिए वन भूमि के हस्तांतरण के साथ ही रुपसियाबगड जल विद्युत परियोजना के लिए वांछित पर्यावरण स्वीकृति एवं वन भूमि हस्तानांतरण की स्वीकृति दिए जाने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने मंत्री को अवगत कराया कि विद्युत ऊर्जा की आवश्यकताओं के लिए उत्तराखंड को अन्य राज्यों एवं केंद्रीय पूल से विद्युत ऊर्जा क्रय करनी पड़ती है। विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था एवं राज्य की बढ़ती जरूरतों की पूर्ति के लिए नई पर्यावरण अनुकूल जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण आवश्यक है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में अत्यधिक मदद मिलेगी। साथ ही राज्य की पलायन की समस्या पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य में यमुना नदी की सहायक नदी टौंस पर प्रस्तावित 72 मेगावाट क्षमता की त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए आवश्यक 47.547 हेक्टेयर वन भूमि एवं राजस्व भूमि (बंजर भूमि) के हस्तांतरण की शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में गंगा नदी पर प्रस्तावित परियोजनाओं पर स्वीकृति प्राप्त न होने से यमुना नदी पर और कुमायूं क्षेत्र में गौरीगंगा, धौलीगंगा नदियों पर नयी विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया जाना नितांत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सिरकारी भ्योल रुपसियाबगड जल विद्युत परियोजना गौरीगंगा नदी पर पर प्रस्तावित पहली परियोजना है। 120 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना के लिए आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृति और 29.997 हेक्टेयर वन भूमि के हस्तांतरण के प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सामरिक महत्व एवं राष्ट्रहित को देखते हुए राज्य की इन जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया जाना लाभकारी होगा।

मुख्यमंत्री ने मंत्री भूपेंद्र यादव से ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट से नीलकंठ महादेव मंदिर तक रोपवे विकास के प्रस्ताव को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में स्वीकृत करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह योजना क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन के विकास और यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होगी।

मुख्यमंत्री ने चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) के पुनरुद्धार के लिए भी केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे ऋषिकेश को वैश्विक स्तर पर योग और पर्यटन हब के रूप में और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए कैम्पा योजना के अंतर्गत वनाग्नि प्रबंधन की पंचवर्षीय योजना के तहत 404 करोड़ रुपये की विशेष सहायता का आग्रह भी किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सभी प्रस्तावों पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा उपस्थित थे।

 

 
Share
Previous Post
नैनीताल में मुख्य कोषाधिकारी और लेखाकार कोषागार रिश्वत लेते गिरफ्तार, पुष्कर सिंह धामी से शिकायत पर हुई कार्रवाई
Next Post
पुष्कर सिंह धामी की नितिन गडकरी की मुलाकात, सीएम ने की उत्तराखंड के लिए ऋषिकेश बाईपास समेत इन परियोजनाओं की मांग
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में बारिश कब होगी? भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, आसमान में छाए बादल.

    • 28 May 2026
  • image

    'देवभूमि में सड़कों पर नमाज नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं', उत्तराखंड के सीएम धामी का साफ संदेश.

    • 22 May 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 3 June: उत्तराखंड में फिलहाल बदला रहेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत.

    • 03 Jun 2026

Recent News

  • image

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट.

    • 20 Jun 2026
  • image

    उत्तराखंड के गदरपुर से कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी; पाकिस्तानी कनेक्शन का शक!.

    • 19 Jun 2026
  • image

    उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी, धामी कैबिनेट ने इन 12 फैसलों पर लगाई मुहर.

    • 19 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.