logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • एलओसी पर गोलीबारी, तुर्की के ड्रोन से हमला... पाकिस्तान के हर हमले को भारत ने किया नाकाम, विदेश मंत्रालय ने बताया

एलओसी पर गोलीबारी, तुर्की के ड्रोन से हमला... पाकिस्तान के हर हमले को भारत ने किया नाकाम, विदेश मंत्रालय ने बताया.

 
  • Kunal Kataria
  • 09 May 2025
  • 812
image  

 

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक ओर जहां भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी ठिकानों का खात्मा किया तो वहीं पाकिस्तान लगातार भारत में सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों में अटैक कर रहा है। कल रात भी पाकिस्तान ने भारत के 36 शहरों पर हमला करने की कोशिश की। इसे भारत के डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने हमले में तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल किया। विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई।

भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत के कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की साजिश रची थी। पाकिस्तानी सेना ने तुर्की निर्मित ड्रोन और मिसाइलों की मदद से 7 और 8 मई की रात को पश्चिमी सीमा पर भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

एलओसी पर भारी कैलिबर के हथियारों से गोलीबारी

कर्नल कुरैशी ने बताया कि 8 और 9 मई की मध्यरात्रि में पाकिस्तानी सेना ने लेह से लेकर सर क्रीक तक फैली पश्चिमी सीमाओं पर ड्रोन के जरिए घुसपैठ की कोशिश की। इसके साथ ही, नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी कैलिबर के हथियारों से गोलीबारी भी की गई। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का प्रयास किया। लगभग 300 से 400 ड्रोन का उपयोग कर 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश की गई।"

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने गतिज और गैर-गतिज साधनों का उपयोग कर इन ड्रोनों को मार गिराया। इन हमलों का संभावित मकसद भारत की वायु रक्षा प्रणालियों का परीक्षण और खुफिया जानकारी एकत्र करना था। ड्रोन के मलबे की फोरेंसिक जांच से पता चला है कि ये तुर्की के अस्सिगार्ड सोंगर ड्रोन थे।

'पाकिस्तान नागरिक विमान को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा'

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "...पाकिस्तान ने 7 मई को शाम 08:30 बजे एक असफल अकारण ड्रोन और मिसाइल हमला करने के बावजूद अपना नागरिक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया। हमारे घोषित बंद के कारण भारतीय पक्ष का हवाई क्षेत्र नागरिक हवाई यातायात से पूरी तरह से रहित है। हालांकि, कराची और लाहौर के बीच हवाई मार्ग पर नागरिक एयरलाइनें उड़ान भर रही हैं। पाकिस्तान नागरिक विमान को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि भारत पर उसके हमले से भारत की वायु रक्षा प्रतिक्रिया तीव्र होगी...भारतीय वायु सेना ने अपनी प्रतिक्रिया में काफी संयम दिखाया, जिससे अंतरराष्ट्रीय नागरिक वाहकों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।"

क्या बोले विदेश सचिव?

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "... पाकिस्तान द्वारा कल रात की गई ये भड़काऊ और आक्रामक कार्रवाइयां भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे के अलावा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर की गईं। भारतीय सशस्त्र बलों ने आनुपातिक, पर्याप्त और जिम्मेदारी से जवाब दिया... पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों का पाकिस्तानी राज्य मशीनरी द्वारा आधिकारिक और स्पष्ट रूप से हास्यास्पद खंडन उनके कपट और नई गहराई का एक और उदाहरण है, जिस तक वे पहुंच रहे हैं..."

विक्रम मिस्री ने कहा, "अपनी हरकतों को स्वीकार करने के बजाय, पाकिस्तान ने यह बेतुका और अपमानजनक दावा किया कि यह भारतीय सशस्त्र बल हैं जो अमृतसर जैसे अपने ही शहरों को निशाना बना रहे हैं और पाकिस्तान पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि उनके इतिहास से पता चलता है, वे ऐसी हरकतों में पारंगत हैं... पाकिस्तान ने गलत सूचना फैलाई कि भारत ने ड्रोन हमले के जरिए नानकम साहिब गुरुद्वारे को निशाना बनाया, जो एक और सरासर झूठ है... पाकिस्तान सांप्रदायिक विवाद पैदा करने के इरादे से स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने की पूरी कोशिश कर रहा है।"
 

 

 
Share
Previous Post
पुष्कर सिंह धामी की नितिन गडकरी की मुलाकात, सीएम ने की उत्तराखंड के लिए ऋषिकेश बाईपास समेत इन परियोजनाओं की मांग
Next Post
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तराखंड अलर्ट पर, पुलिस के साथ एसएसबी ने चीन और नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड के 'हाउस ऑफ हिमालयाज' की ग्लोबल उड़ान, ग्रामीण महिलाओं ने किया 6 करोड़ का कारोबार.

    • 06 Oct 2026
  • image

    जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.

    • 31 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.