logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तराखंड अलर्ट पर, पुलिस के साथ एसएसबी ने चीन और नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तराखंड अलर्ट पर, पुलिस के साथ एसएसबी ने चीन और नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी.

 
  • Shubham Sehgal
  • 10 May 2025
  • 801
image  

 

देहरादून: तनाव भले ही भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर चल रहा हो, लेकिन उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी संभावित खतरे को देखते हुए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जबकि नेपाल और चीन से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर चौकसी भी बढ़ा दी गई है। खासकर पिथौरागढ़, धारचूला में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर काली नदी किनारे एसएसबी और पुलिस के जवान संयुक्त रूप से गश्त कर रहे हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर से जवाब दिया। उत्तराखंड के सीमांत जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। देहरादून में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है और सत्यापन अभियान पर खासी तेजी लाई गई है। वहीं सीमांत जिलों में एसएसबी और उत्तराखंड पुलिस के जवान संयुक्त रूप से बॉर्डर पर गश्त कर रहे हैं।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दीजिए

धारचूला, झूलाघाट, बलवाकोट, जौलजीबी और अस्कोट आदि क्षेत्रों में काली नदी के किनारे संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में बाहर से आए लोगों का सत्यापन किया जा रहा है और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सत्यापन अभियान के साथ ही पुलिस और एसएसबी ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर भी पैनी नजर रखी हुई है। पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर पुलिस और एसएसबी लोगों से अपील कर रही है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखती है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जाए।

जागेश्वर मंदिर प्रबंध समिति भी सतर्क

अल्मोड़ा में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने गोल्ज्यू मंदिर और जागेश्वर धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने जागेश्वर मंदिर प्रबंध समिति से मंदिर परिसर में खराब सीसीटीवी कैमरे जल्द बदलने के लिए कहा। वहीं मंदिर की सुरक्षा में लगी एस्कार्ट को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से चेकिंग करने की भी निर्देश दिए हैं।


ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी और एसपी रेखा यादव ने आज जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, नर्सिंग कॉलेज और नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में विभिन्न रिजर्व वार्डों, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता, ब्लड बैंक, ऑक्सीजन सप्लाई, आपातकालीन कक्ष सहित विद्युत आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, पार्किंग व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

सुरक्षाकर्मी निरीक्षण में जुटे

उन्होंने अस्पताल में आवश्यक उपकरणों और अन्य संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में अपना संपर्क लगातार बनाए रखने के निर्देश भी दिए। संभावित हालत को देखते हुए नैनी सैनी हवाई अड्डे पर स्थापित नियंत्रण कक्ष, चिकित्सा सुविधाओं, आपदा प्रबंधन टीमों और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का मूल्यांकन भी किया।

वहीं उन्होंने हवाई अड्डे के कर्मचारियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ त्वरित प्रक्रिया करने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह जरूरी है कि हम हर प्रकार की आपात स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। इसके साथ ही उन्होंने हवाई अड्डे के अधिकारियों को नियमित रूप से मॉक ड्रिल करने के लिए भी निर्देशित किया।

बाहरी लोगों का सत्यापन किया जा रहा

वहीं, एसपी रेखा यादव का कहना है कि सीमा सुरक्षा के लिए एसएसबी के साथ ही पुलिस भी गंभीरता से काम कर रही है। बाहरी लोगों का सत्यापन करने साथ ही संदिग्धों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र में हालात सामान्य है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

 

 
Share
Previous Post
एलओसी पर गोलीबारी, तुर्की के ड्रोन से हमला... पाकिस्तान के हर हमले को भारत ने किया नाकाम, विदेश मंत्रालय ने बताया
Next Post
केदारनाथ धाम में फिर शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, पुष्कर सिंह धामी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी.

    • 24 Oct 2026
  • image

    डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

    • 24 Oct 2026
  • image

    जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.

    • 31 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.