logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • केदारनाथ धाम में फिर शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, पुष्कर सिंह धामी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

केदारनाथ धाम में फिर शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, पुष्कर सिंह धामी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर.

 
  • Shubham Sehgal
  • 11 May 2025
  • 609
image  

 

देहरादून: चारधाम यात्रा चल रही है। 30 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रोकी गई हेलीकॉप्टर सेवा को फिर से चालू कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी। उन्होंने अपने सोशल मीडियो अकाउंट पर पोस्ट करके फिर से हेली सेवाओं के चालू होने की बात कही है।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रिय श्रद्धालुगण, प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं। आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसी भी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं।

इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के चलते चारधाम यात्रा के तहत बाबा केदारनाथ जाने वाली सभी हेलीकॉप्टर सेवाओं को बंद कर दिया गया था। सभी हेली सेवाओं को अगले आदेश तक के लिए बंद किया गया था। उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया था। चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं को बंद करने का कदम ऐसे समय में उठाया गया था, जब सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्रों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

वहीं, इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी। पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई के दृष्टिगत सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के निर्देश दिए। प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।"

 

 
Share
Previous Post
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तराखंड अलर्ट पर, पुलिस के साथ एसएसबी ने चीन और नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी
Next Post
सकारात्मक सोच और सजग मन ही प्रभावी जनसंपर्क की कुंजी, देहरादून में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026
  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.