logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 4 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में बारिश... बाकी हिस्सों में बढ़ेगा तापमान, जानें उत्तराखंड के मौसम का हाल

चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में बारिश... बाकी हिस्सों में बढ़ेगा तापमान, जानें उत्तराखंड के मौसम का हाल.

 
  • Priyanka Thapa
  • 13 May 2025
  • 873
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेगा। इससे तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही। दोपहर 2 बजे तक देहरादून में कहीं कहीं हल्के बादल छाए रहे लेकिन उसके बाद तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो गई। हरिद्वार , उधम सिंह नगर और रुड़की का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने केरल में 27 मई को मानसून के पहुंचने का अनुमान लगाया है। उत्तराखंड में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। इस बार मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। प्री-मानसून की बारिश और ओलावृष्टि भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश में मई तक महीने में अब तक सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश हुई है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35.2 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया ।

गर्मी ने दिखाया तेवर

मई महीने के शुरुआती दो सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलने से गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम खुलने के बाद अब गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल चटख धूप खिलने से गर्मी और परेशान करेगी। 16 मई को एक बार फिर प्रदेश भर में मौसम बदलने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार और बुधवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 16 मई के बाद आसमान में बादलों के आने से लोगों को चुभती-जलती गर्मी से राहत मिलेगी।

 

 
Share
Previous Post
इन टैक्सी ड्राइवरों को सलाम,'ऑपरेशन सिंदूर' के मोर्चे पर लौट रहे फौजियों को 'फ्री राइड' से निभा रहे फर्ज
Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश... जानिए क्या होंगे बदलाव
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'ये जो तुम्हारा फोन मैंने चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो', आईफोन चोर ने युवती से की अजीबोगरीब डिमांड.

    • 08 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 28 Oct 2026
  • image

    'शब्द भी राष्ट्र निर्माण के शस्त्र बन सकते हैं', लेखक गांव महोत्सव में बोले CM धामी, अटल जी को किया याद.

    • 29 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.