logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • देहरादून में 38 डिग्री सेल्सियस और पंतनगर में 40 डिग्री सेल्सियस के पार, सूरज के तेवर हुए तल्‍ख

देहरादून में 38 डिग्री सेल्सियस और पंतनगर में 40 डिग्री सेल्सियस के पार, सूरज के तेवर हुए तल्‍ख.

 
  • Priyanka Thapa
  • 16 May 2025
  • 1034
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 16 मई 2025: उत्तराखंड के मैदानी जिले गर्मी से तप रहे हैं। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान भी बढ़ रहा है और दोपहर के समय गर्म हवा चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

मैदानी जिलों में जहां सूरज के तेवर तल्ख हो रखे हैं तो वही पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छा रहे हैं। गुरुवार की शाम को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछारें भी पड़ी। जिससे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी कहीं कहीं हल्की बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवा चलने की आशंका है।

वहीं, मैदानी में क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ने की संभावना है। देहरादून में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। वहीं दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी। खासकर स्कूली बच्चों के लिए दोपहर का समय मुश्किल भरा हो रहा है।

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने के साथ-साथ गर्मी का प्रकोप भी बढ़ रहा है।

दिन के समय लोगों के लिये घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल मंडराते रहे। दोपहर के बाद चली तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी जबकि गरज-चमक के साथ शाम के समय झमाझम बारिश भी हुई।

उत्तरकाशी, चमोली, श्रीनगर गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और घनसाली में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है जबकि कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने का येलो अलेर्ट जारी किया गया है।

मैदानी क्षेत्रों में सूरज की तल्खी आज भी बरकरार रहेगी। उधर गर्मी बढ़ने के साथ-साथ अस्पतालों में हीट एग्जॉशन के मामले भी बढ़ने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में ही एग्जॉशन के साथ डिहाइड्रेशन के लगभग 15 से 20 मामले रोज ही आ रहे हैं।

चिकित्सकों के अनुसार बहुत देर तक गर्मी में रहने या काम करने से हीट एग्जॉशन होता है। यदि इसका समय से ठीक इलाज न किया जाए तो यह हीट स्ट्रोक बन सकता है जो खतरनाक साबित होता है।

हीट स्ट्रोक में कन्फ्यूजन की स्थिति होती है और रक्तचाप की कमी व थकान की समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से हृदय गति पर भी असर पड़ता है। सर दर्द, थकान और कमजोरी महसूस होने पर इन लक्षणों को नजर अंदाज न करने की हिदायत चिकित्सकों ने दी है। इसके साथ ही खानपान का ख्याल रखने और भरपूर मात्रा में पानी पीने के लिए भी कहा गया है।

 

 
Share
Previous Post
देश को शर्मिंदा करते बेलगाम ट्रोलर्स,सोशल मीडिया का दायरा बड़ा लेकिन सोच छोटी
Next Post
उत्तराखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में अभिनंदन प्रस्ताव पारित,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को दी गई 'बधाई'
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार, मदन कौशिक, खजान दास सहित पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ.

    • 20 Mar 2026
  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.