logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • केदारनाथ में श्रद्धालु क्लिक कर रहे थे तस्वीरें, पीछे से गिरी हेली एंबुलेंस, वीडियो देख डर जाएंगे आप!

केदारनाथ में श्रद्धालु क्लिक कर रहे थे तस्वीरें, पीछे से गिरी हेली एंबुलेंस, वीडियो देख डर जाएंगे आप!.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 17 May 2025
  • 969
image  

 

रुद्रप्रयाग: उत्‍तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है। शनिवार को केदारनाथ धाम में बड़ा हादसा टल गया। यहां ऋषिकेश स्थित एम्स की तरफ से संचालित ‘संजीवनी’ हेली एंबुलेंस को तकनीकी खराबी आने के बाद आपात स्थिति में उतारा गया। हेली एंबुलेंस में दो डॉक्‍टर और एक पायलट सवार थे। वे सभी सुरक्षित हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर हेली एंबुलेंस दुर्घटना का वीडियो सामने आया है।

जिस हेलीपैड पर इस हेली एंबुलेंस को लैंड करना था, वहां से कुछ दूरी पर मौजूद श्रद्धालु तस्‍वीरें खिंचवा रहे थे और वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान आपात लैंडिंग वीडियो में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि अचानक से पंखों की गड़गड़ाहट के बीच हेली एंबुलेंस हेलीपैड से थोड़ा पहले धम्‍म से जमीन पर गिर पड़ता है। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच जाती है।

केदारनाथ धाम में हेली एंबुलेंस की आपात लैंडिंग। देखिए लाइव वीडियो: @NavbharatTimes pic.twitter.com/ppB5fZ86Gw

— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) May 17, 2025
 
 

हेली एंबुलेंस का टेल रोटर टूट गया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करके यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हेली सेवा के नोडल अधिकारी चौबे ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित एक तीर्थयात्री को बचाने के लिए संजीवनी हेली एम्बुलेंस केदारनाथ गई थी। तभी उसके टेल रोटर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण पायलट को आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा। हेलीपैड के पास समतल सतह पर आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर को उतारने के दौरान उसका टेल रोटर टूट गया।

तकनीकी खराबी आ गई थी

चौबे ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस घटना की जांच करेगा। केदारनाथ के मुख्य ‘हेलीपैड’ पर उतरने से पहले हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि, पायलट ने समय रहते इसका पता चलने पर हेलीपैड से ठीक पहले समतल सतह पर उतरना बेहतर समझा।

 

 
Share
Previous Post
आईआईटी रुड़की ने तुर्की के साथ शैक्षणिक समझौता किया खत्म, जानें मामला
Next Post
उत्तराखंड में औषधि नियंत्रण प्रणाली को तकनीक और गुणवत्ता से जोड़ने की पहल, राज्य स्तरीय कार्यशाला में मंथन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.