logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा: टिहरी में कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत, 16 घायल

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा: टिहरी में कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत, 16 घायल.

 
  • Rahul Parasar
  • 04 Jul 2025
  • 996
image  

 

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर बुधवार सुबह बड़े हादसे की सूचना है। जाजल और फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। वहीं, ट्रक में सवार 16 तीर्थयात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसे के समय ट्रक में कुल 19 कांवड़ यात्री सवार थे। वे ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर यात्रा कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर संज्ञान लिया है। अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
 

राहत कार्य में जुटा प्रशासन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य शव ट्रक के नीचे दबे मिले। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ घायलों का इलाज नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जबकि एक का फकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के नीचे दबे यात्रियों को निकाला गया। 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन की बात दोहराते हुए कहा कि अशुद्ध भोजन और थूक जिहाद जैसे मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हादसा ऐसे समय हुआ है, जब प्रदेश में कांवड़ यात्रा पूरे जोरों पर है। बढ़ती भीड़ और लापरवाही के चलते लगातार हादसों की आशंका बनी हुई है। प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

 

 
Share
Previous Post
सुप्रीम कोर्ट में पहली बार एससी-एसटी आरक्षण नीति लागू, पदोन्नति और सीधी भर्ती में कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
Next Post
उत्तराखंड सरकार जल्द देगी दो नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात, पुष्कर सिंह धामी का स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा फैसला
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.