logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 15 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.
  • SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.
  • Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.
  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • बात करते-करते कट जाती है कॉल? TRAI ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर में की नेटवर्क की लाइव जांच, रिपोर्ट हैरान करेगी.
 
  • Home
  • उत्तराखंड सरकार जल्द देगी दो नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात, पुष्कर सिंह धामी का स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा फैसला

उत्तराखंड सरकार जल्द देगी दो नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात, पुष्कर सिंह धामी का स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा फैसला.

 
  • Shubham Sehgal
  • 04 Jul 2025
  • 840
image  

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में उत्तराखंड में दो नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। इसी के साथ किच्छा में भी एम्स के सैटेलाइट सेंटर पर काम शुरू हो चुका है। अब सरकार पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी कर रही है, इसी क्रम में दोनों जगह अस्पताल शुरू किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार जुलाई 2021 को प्रथम कार्यकाल के लिए कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज शुरू करने पर जोर दिया, जिसके फलस्वरूप वर्ष 2021 में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज विधिवत तौर पर शुरू हो पाया। इसके बाद 2024 में हरिद्वार मेडिकल कॉलेज भी शुरू हो गया है। दोनों कॉलेजों की कुल 200 नई सीटें जुड़ने से उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में मेडिकल सीटों की संख्या बढ़कर 625 हो गई है।

प्रदेश में श्रीनगर, देहरादून और हल्द्वानी में सरकारी मेडिकल कॉलेज पहले से ही संचालित हो रहे हैं। अब धामी सरकार पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की तैयारी कर रही है। निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू करने से पहले जरूरी अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया गया है। साथ ही कार्मिक ढांचा सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराने का काम भी तेज कर दिया गया है।

एम्स सैटेलाइट सेंटर

धामी सरकार के कार्यकाल में किच्छा में एम्स का सैटेलाइट सेंटर भी मंजूर हुआ है। जिस पर तेजी से काम चल रहा है। इस बीच एम्स ऋषिकेश के जरिए प्रदेश में पहली हैली एम्बुलेंस सेवा भी शुरू हो चुकी है। जिसका इस्तेमाल, आपातकालीन स्थिति में किया जा रहा है। इसी तरह हर्रावाला (देहरादून) में 300 बेड का कैंसर अस्पताल बन कर तैयार हो चुका है।

"पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से लोगों को छोटी छोटी बीमारी पर भी बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था, इसलिए हमारा प्रयास है कि जिला और तहसील स्तर, स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत नेटवर्क विकसित हो। नए मेडिकल कॉलेज खुलने से जहां लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा, तो वहीं राज्य के युवाओं को भी मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड।"

आयुष्मान योजना बनी जीवनदायिनी

पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल के कार्यकाल में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना, जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हुई है। योजना के तहत कार्ड धारक परिवार को हृदय रोग, गुर्दा रोग, कैंसर, मधुमेह के साथ ही अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सालाना पांच लाख रुपये का निशुल्क उपचार मिलता है। आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक करीब साठ लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। योजना के तहत उत्तराखंड के आयुष्मान कार्ड धारकों को देश के 30 हजार से अधिक नामी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है।

 

 
Share
Previous Post
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा: टिहरी में कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत, 16 घायल
Next Post
दलाई लामा पर चीन का प्लान फेल तो लगी मिर्ची, क्या अब ड्रैगन को चिढ़ाएगा भारत, जानें हर डिटेल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश से राहत, टिहरी-चमोली समेत 7 जिलों में ओलावृष्टि, IMD का ऑरेंज अलर्ट.

    • 29 May 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, सीएम धामी ने जताया दुख.

    • 19 May 2026
  • image

    रुड़की के होटल में युवक-युवती ने बुक कराया कमरा, अगले दिन दोनों की कमरे से लाश मिली.

    • 30 May 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.

    • 11 Jun 2026
  • image

    SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.

    • 10 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.