logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें मौसम अपडेट.

 
  • Priyanka Thapa
  • 07 Jul 2025
  • 1070
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 7 जुलाई 2025: उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्र में आज भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन भी हो सकता है। भूस्खलन की आशंका को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं बौछारों का दौर भी जारी है। रविवार को भी देहरादून के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके कारण उमसभरी गर्मी ने बेहाल कर दिया।

वही प्रदेश में बारिश के चलते हालात जनजीवन अस्तव्यस्त है। बारिश के साथ मलबा आने के कारण प्रदेश में ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 67 सड़के बंद है। रुद्रप्रयाग जनपद में चार ग्रामीण सड़क, उत्तरकाशी में एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 11 ग्रामीण सड़कें, चमोली में एक राज्य मार्ग सहित 21 ग्रामीण सड़कें, नैनीताल में दो, पिथौरागढ़ में 6 ग्रामीण, अल्मोड़ा में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण, बागेश्वर जिले में 11 ग्रामीण, पौड़ी गढ़वाल में 3 ग्रामीण, देहरादून में दो ग्रामीण और टिहरी जिले में तीन ग्रामीण सड़कें मलबा आने के कारण बंद हैं।

यमुनोत्री हाइवे पर ओजरी के पास एनएच विभाग ने 24 मीटर लंबे स्पान पर बैली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यदि मौसम साफ रहा तो पुल का काम तेजी से किया जाएगा। वहीं स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी झील के मुहाने से मलबा हटाने का काम तेजी से शुरू कर दिया है।

दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोसान बैंड के पास शनिवार की सुबह मलबा और पत्थर गिर गया था। जिसे लोग निर्माण विभाग की टीम ने तत्काल साफ कर यातायात सुचारु कर दिया था लेकिन उसके कुछ देर बाद फिर से पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरना शुरू हो गया था।

जिसके बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। पहाड़ से रुक-रुक कर मलबा गिरने के कारण रास्ता साफ करने में लोक निर्माण विभाग की टीम को दिक्कत आ रही है। पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का क्रम रोकने के बाद ही काम किया जा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून सहित चार जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जनपदों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र बारिश के दौर हो सकते हैं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के सीएम ने 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत लगाया पौधा, पुष्कर सिंह धामी ने जंगल सफारी का लिया लुत्फ
Next Post
सेना के कर्नल और महिला पुलिस आईजी... उत्तराखंड के एक गांव में लौटे रिटायर्ड अफसर बने ग्राम प्रधान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026
  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.