logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून में बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें, आज भी अलर्ट जारी, सीएम ने लिया नुकसान का जायजा

देहरादून में बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें, आज भी अलर्ट जारी, सीएम ने लिया नुकसान का जायजा.

 
  • Priyanka Thapa
  • 11 Jul 2025
  • 771
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 11 जुलाई 2025: पिथौरागढ़, बागेश्वर और देहरादून के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में आज कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र दौर की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर लोगों के लिए दुश्वारियां खड़ी कर रहा है। नदी नाले उफान पर आने और पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन होने के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

शुक्रवार को देहरादून में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। बीच-बीच में कई दौर तेज बौछारों के भी हुए। जिसकी वजह से आवाजाही करने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। भारी बारिश से हुए नुकसान को देखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद सरकारी अमले के साथ निकल पड़े।

उन्होंने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नुकसान का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तेजी से राहत कार्य करने की निर्देश दिए। वहीं शहर में नालियों की सफाई युद्ध स्तर पर करने और जल भराव प्रभावित क्षेत्रों में कोई रिस्पांस टीम तैनात करने की भी निर्देश दिए हैं।

उधर बारिश के बावजूद थानो क्षेत्र में नदी में पिकनिक मनाने वाले प्रशासन के लिए आफत बने हुए हैं। गुरुवार को भी माल देवता में पिकनिक मनाने गए युवकों ने स्टंटबाजी करने के लिए थार को नदी में उतार दिया। इसी दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से युवकों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई जबकि गाड़ी तेज बहाव में बह गई।

भारी बारिश और सड़कों पर मलबा आने के कारण प्रदेश में दो राज्य राजमार्ग सहित 106 मार्ग बंद है। ग्रामीण सड़कों का तो बहुत बुरा हाल है क्योंकि इन क्षेत्रों में सड़के खोलने का काम धीमी गति से हो रहा है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

देहरादून में मोथरोवाला- दूधली मार्ग पर मलबा आने से रास्ता 4 घंटे बंद रहा। वहीं दौड़ वाला के पास भी मार्ग बाधित हो गया। मूसलाधार बारिश के कारण सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और उनमें जल भराव होने से गड्ढो का पता नहीं चलता है और ऐसे में लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

रुद्रप्रयाग में मयाली- बसु केदार गुप्तकाशी मार्ग पर बड़ेथ में बरसाती पानी जमा होने से कई आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। गांव के समीप की सड़क पर 50 मीटर के हिस्से में बरसाती पानी जमा हो गया है जिसकी वजह से हादसे का खतरा बना हुआ है।

वहीं बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपानी में भूस्खलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। यहां हाईवे का लगभग 40 मीटर हिस्सा भूस्खलन के साथ ही भूधंसाव की चपेट में है और जमीन धीरे-धीरे अलकनंदा की ओर खिसक रही है। पहाड़ी से हो रहे हैं भूस्खलन के कारण यहां हाईवे संकरा हो गया है। जिसकी वजह से बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं पहाड़ी से गिरने वाले छोटे-छोटे पत्थर भी खतरा बने हुए हैं। चमोली के नंदा नगर में गुरुवार को भूस्खलन होने से 1500 की आबादी प्रभावित हो गई है। यहां भूस्खलन होने के कारण विकासखंड के आला, गैरी, सीक और पेरी गांव को जोड़ने वाला रामणी-पेरी मोटर मार्ग लगभग 8 मीटर तक ध्वस्त हो गया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनेगा इकोसिस्टम, मुख्य सचिव ने पॉलिसी पर की चर्चा
Next Post
बिहार में जारी रहेगा वोटर लिस्ट का रिवीजन,सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड को शामिल किया जाए
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.

    • 16 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026
  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.