logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • कांवड़ यात्रा में डीजे सिस्टम पर रोक! कांवड़ियों को करना होगा इस नए नियम का पालन

कांवड़ यात्रा में डीजे सिस्टम पर रोक! कांवड़ियों को करना होगा इस नए नियम का पालन.

 
  • Dhirender Singh
  • 14 Jul 2025
  • 931
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थागत चुनौतियां को देखते हुए प्रशासन ने 10 फीट से ऊंची कांवड़ लाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही ऊंचे डीजे सिस्टम पर भी रोक लगाई गई है। उत्तराखंड, हरियाणा सहित अन्य राज्यों की मीटिंग में 10 फीट से अधिक ऊंची कांवड़ पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

बॉर्डर पर मानक से अधिक ऊंचाई वाले कांवड़ और डीजे को रोका जा रहा है, लेकिन फिर भी कुछ कांवड़िये अब भी 12 फीट या उससे अधिक ऊंची कांवड़ लेकर आ रहे हैं और नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एसएसपी हरिद्वार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें और तय मानक के अनुसार ही कांवड़ बनाएं।

कांवड़ियों का उमड़ रहा सैलाब

उत्तराखंड में कांवड़ मेले की शुरुआत के साथ ही कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। गंगाजल लेने के लिए हर की पैड़ी सहित हरिद्वार के तमाम घाटों पर कांवड़िये नजर आ रहे हैं। अलग-अलग राज्यों से आने वाले कांवड़िये गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान भी कर रहे हैं।

कांवड़ियों की सुरक्षा और शहर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम भी किए हुए हैं। हालांकि कुछ उपद्रवी कांवड़िये अब भी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
 

कांवड़ यात्रा के दौरान नियम की अनदेखी

वहीं 12 फीट से ऊपर की कांवड़ों को लाने पर भी पुलिस ने प्रतिबंध लगाया है, लेकिन फिर भी कुछ कांवड़िये मनमानी करते हुए 12 फीट से ऊपर की कांवड़ असेंबल कर कर ला रहे हैं। इस संबंध में एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल का कहना है कि असेंबल कर 12 फीट से ऊंची कांवड़ों को बनाया जा रहा है, जिस पर रोक लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अंतर राज्य मीटिंग में यह तय हुआ है कि 10 फीट से ऊपर की कांवड़ को इजाजत नहीं दी जाएगी। इस इंटरस्टेट मीटिंग में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में यह सहमति बनाई गई थी कि कावड़ 10 फीट से अधिक ऊंचाई वाली कावड़ को अनुमति नहीं दी जाएगी।
 

हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर

वहीं, कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर काम कर रही है। मंगलौर क्षेत्र में तय मानकों से अधिक क्षमता वाले डीजे सिस्टम लाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। मनमानी कर मानक से ऊंचे डीजे सिस्टम लाने वालों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। इसी के तहत हरिद्वार पुलिस ने आज तीन दर्जन से अधिक डीजे सिस्टम मौके पर उतरवाकर उन्हें वापस भेज दिया। यह सभी डीजे तय ध्वनि, सीमा, साइज और नियमों के विरुद्ध पाए गए थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तय मानकों के विपरीत डीजे पाया गया तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
पुलिस ने साधुओं के वेश में घूम रहे 45 ढोंगियों को गिरफ्तार किया
Next Post
उत्तराखंड में सड़क हादसों का एक बड़ा कारण नशा ही नहीं, नींद की कमी भी , AIIMS की रिसर्च का दावा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026
  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.

    • 17 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.