logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • गंगा कॉरिडोर से लेकर शारदा कॉरिडोर तक, सीएम धामी ने पीएम मोदी के सामने रखा प्रस्ताव, दिल्ली में हुई मुलाकात

गंगा कॉरिडोर से लेकर शारदा कॉरिडोर तक, सीएम धामी ने पीएम मोदी के सामने रखा प्रस्ताव, दिल्ली में हुई मुलाकात.

 
  • Kunal Kataria
  • 15 Jul 2025
  • 962
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में सहयोग के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकसित भारत 2047 के विजन में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने को तत्पर है। सीएम धामी ने इस मौके पर कहा कि विश्व के 27 देशों की ओर से प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किए जाने से सभी भारतवासी गौरवान्वित हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी के समक्ष केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम की तर्ज पर हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और चंपावत में शारदा कॉरिडोर के निर्माण का प्लान रखा। सीएम ने मास्टर प्लान के अनुरूप अवस्थापना विकास के लिए सीएसआर के माध्यम से फंडिंग के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, नंदा राजजात यात्रा, हरिद्वार में होने जा रहे कुम्भ के बारे में जानकारी ली।

साथ ही, पीएम ने प्रदेश में जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। सीएम ने मुलाकात के दौरान पीएम से केंद्रीय कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुतियों के क्रम में कुल 596 मेगावाट क्षमता की पांच जल विद्युत परियोजनाओं के विकास की अनुमति प्रदान किए जाने का भी आग्रह किया।

सेमीकंडक्टर प्लांट पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंह नगर स्थित नेपा फार्म को सेमीकंक्टर हब के रूप में विकसित करने लिए सेमीकंडक्टर उद्योग लगाए जाने का अनुरोध पीएम मोदी से किया। साथ ही, दिल्ली-मेरठ के बीच रीजनल रैपिड ट्रान्जिट सिस्टम को हरिद्वार तक विस्तारित करने और टनकपुर-बागेश्वर एवं ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजनाओं में मार्ग निर्माण का प्रावधान भी शामिल किए जाने के लिए संबंधित मंत्रालयों को निर्देशित करने का आग्रह प्रधानमंत्री से किया।

नंदा राजजात यात्रा की दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में वर्ष 2026 में होने जा रही नंदा राजजात यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इसके संचालन के लिए व्यापक रूप से पर्यावरण अनुकूल अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जानी हैं। मुख्यमंत्री ने अगस्त 2026 में आयोजित इस पर्वतीय महाकुंभ नंदा राजजात यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी को आमंत्रित किया और साथ ही यात्रा में अवस्थापना सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने के लिए 400 करोड की धनराशि केंद्र से उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध भी किया।

महाकुंभ पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में दिव्य और भव्य महाकुंभ का आयोजन किया जाना है। राज्य सरकार द्वारा इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसके सफल आयोजन के लिए हरिद्वार में पुलों की मरम्मत, पार्किंग, विद्युत, पेयजल, शौचालय, परिवहन, श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्ग सहित अन्य कार्य कराए जाने हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 3500 करोड रूपए की वित्तीय सहायता दिये जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश और हरिद्वार शहरों में एचटी एवं एलटी विद्युत लाईनों को भूमिगत करने के साथ ही विद्युत प्रणाली को स्वचालित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से भेजी गई 1015 करोड़ की डीपीआर को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का भी अनुरोध किया।

चौरासी कुटिया के विकास का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश के निकट स्थित अनोखी धरोहर चौरासी कुटिया को अपने पुराने रूप में लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। इसके लिए अपेक्षित धनराशि की व्यवस्था भी कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने चौरासी कुटिया के प्रस्ताव का अनुमोदन राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से कराए जाने का आग्रह किया। सीएम धामी ने कहा कि हिम आधारित नदियों को वर्षा आधारित नदियों से जोङने के लिए प्रथम चरण में पिंडर-कोसी लिंक परियोजना का प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार किया गया है।

सीएम धामी ने कहा कि ग्लेशियर आधारित पिंडर नदी के पानी को वर्षा आधारित कोसी, गगास, गोमती एवं गरूड़ नदियों में मिलाया जाये तो बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों के 625 गांवों की लगभग 2 लाख जनसंख्या पेयजल एवं सिंचाई से लाभान्वित होगी। साथ ही गरूड़, कौसानी, द्वाराहाट, रानीखेत और अल्मोङा नगरों की लगभग सवा लाख आबादी के लिए पेयजल आपूर्ति बेहतर हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को भारत सरकार की विशेष योजना के अंतर्गत लिए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने पीएम को कार्तिक स्वामी मंदिर के प्रतिरूप और आदि कैलाश यात्रा पर कॉफीटेबल बुक के साथ ही उत्तराखंड के उत्पाद कनार (धारचूला) का घी , लाल (पुरोला) चावल, बासमती चावल, काला जीरा, गंध रैण, जम्बू और स्थानीय शहद भेंट किए।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में सड़क हादसों का एक बड़ा कारण नशा ही नहीं, नींद की कमी भी , AIIMS की रिसर्च का दावा
Next Post
खूनी झड़प के 5 साल बाद जल्द पर्यटकों के लिए खुलेगा गलवान, सरकार ने शुरू किया भारत रणभूमि दर्शन कार्यक्रम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ अंडरपास क्यों है खास? वन मंत्री ने दी पूरी जानकारी.

    • 14 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026
  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.