logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • खूनी झड़प के 5 साल बाद जल्द पर्यटकों के लिए खुलेगा गलवान, सरकार ने शुरू किया भारत रणभूमि दर्शन कार्यक्रम

खूनी झड़प के 5 साल बाद जल्द पर्यटकों के लिए खुलेगा गलवान, सरकार ने शुरू किया भारत रणभूमि दर्शन कार्यक्रम.

 
  • Kunal Kataria
  • 14 Jul 2025
  • 1020
image  

 

नई दिल्ली: ईस्टर्न लद्दाख में गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई खूनी झड़प को पांच साल हो गए हैं। एलएसी पर तनाव पहले से कुछ कम हुआ है, लेकिन अभी भी दोनों तरफ से सैनिकों की तैनाती पहले की तरह ही है। दोनों तरफ से सैनिकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। 15 जून 2020 की रात को गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई थी। जिसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हुए और चीन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा।
 

भारत रणभूमि दर्शन प्रोग्राम

बॉर्डर इलाकों तक पर्यटकों की पहुंच बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने ‘भारत रणभूमि दर्शन’ प्रोग्राम शुरू किया गया है। प्रोग्राम के तहत ईस्टर्न लद्दाख में गलवान को भी पर्यटकों के लिए खोलने का फैसला हुआ था और भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन के साथ इसकी तैयारी में जुटी है। यहां काम अपने अंतिम चरण में है और बहुत जल्द गलवान पर्यटकों के लिए खुल जाएगा।

वीरगति प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि

गलवान में हुई खूनी झड़प के बाद यहां वीरगति प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और उनकी वीरता को याद रखने के लिए मेमोरियल बनाया गया है। इसे अब रिनोवेट किया गया है। इस जगह से सिविल आबादी करीब 100 किलोमीटर दूर है। यहां आखिरी गांव श्योक गांव है। यहां से लेकर गलवान तक रास्ते में रहने और खाने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए टेंपरेरी स्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं।

पर्यटकों को कहां तक जाने की इजाजत

अभी किलोमीटर-23 तक ही पर्यटकों को जाने की इजाजत है। यहां जगहों के नाम दूरी के हिसाब से रखे गए हैं। दुर्बुक को 0 किलोमीटर कहा जाता है। दुर्बुक से 23 किलोमीटर के आगे का पॉइंट किलोमीटर-23 है और 120 किलोमीटर आगे जाकर जो पॉइंट है उसे किलोमीटर- 120 कहते हैं, और यही पर गलवान वॉर मेमोरियल है। किलोमीटर-23 में श्योक रिवर पर ब्रिज है और कैफे है। पर्यटक अभी यहां तक आ जा रहे हैं। जब कंस्ट्रक्शन पूरा हो जाएगा तो फिर पर्यटक गलवान तक जा सकेंगे।

 

 

 
Share
Previous Post
गंगा कॉरिडोर से लेकर शारदा कॉरिडोर तक, सीएम धामी ने पीएम मोदी के सामने रखा प्रस्ताव, दिल्ली में हुई मुलाकात
Next Post
स्टूडेंट्स को किया हरेला के प्रति जागरूक और लगाये पेड
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    भारत में डिजिटल जनगणना: लिव-इन कपल्स का भी डेटा ऐप पर, 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास.

    • 02 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.