logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • मानसून सत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तैयार, टकराव की पूरी संभावना; विपक्ष की रणनीति को कुंद करने के लिए सरकार का प्लान समझिए

मानसून सत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तैयार, टकराव की पूरी संभावना; विपक्ष की रणनीति को कुंद करने के लिए सरकार का प्लान समझिए.

 
  • Kunal Kataria
  • 19 Jul 2025
  • 1145
image  

 

नई दिल्ली: सोमवार से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। ये 21 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक चलेगा। इस एक महीने के सत्र के शुरुआत में ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के पूरे आसार हैं। इसकी दोनों तरफ से तैयारी भी की गई है। विपक्ष ने जहां अपनी रणनीति बनाई है वहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष की रणनीति कुंद करने की तैयारी में है। इस सत्र में सरकार 8 नए बिल ला रही है और पेंडिंग बिलों को पास कराने की भी कोशिश होगी। इनकम टैक्स बिल अहम रहेगा। साथ ही मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को भी इस सत्र में मंजूरी दी जाएगी।

 

किन मुद्दों पर टकराव के आसार हैं

पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मध्यस्थता वाले बयान और बिहार में वोटर लिस्ट रिविजन, ये ऐसे मुद्दे हैं जिस पर दोनों तरफ से रणनीति तैयार हो रही है। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर को लेकर यह सवाल उठाता रहा है कि इसमें भारत को कितना नुकसान हुआ। साथ ही ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान पर भी लगातार सरकार से सवाल पूछता रहा है। विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग भी की थी, लेकिन सरकार ने इसे नहीं माना। संसद सत्र शुरू होने के साथ ही विपक्ष इन पर चर्चा करने की मांग कर सकता है और स्थगन प्रस्ताव ला सकता है। हालांकि बीजेपी के नेताओं की तरफ से पहले ही कहा गया है कि सरकार हर चर्चा के लिए तैयार है।

 

संसद सत्र के लिए सरकार की रणनीति

सत्ता पक्ष अपनी रणनीति पर काम कर रहा है। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर हुई बैठक में इस पर बात हुई। इसमें सरकार के सीनियर मंत्रियों को आर्म्ड फोर्सेस की तरफ से ब्रीफ भी किया गया। माना जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के अलग अलग पहलुओं के बारे में स्थिति साफ की गई। राजनाथ सिंह संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बयान दे सकते हैं। रविवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है जिसमें सरकार की तरफ से साफ किया जा सकता है कि रक्षा मंत्री ऑपरेशन सिंदूर पर बयान देंगे, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर भी बात हो सकती है।

 

बिहार वोटर लिस्ट पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर विपक्ष के हमले का जवाब देने के लिए भी सरकार की तरफ से तैयारी है। मामला कोर्ट में है, साथ ही सत्ता पक्ष की तरफ से बार बार कहा जाता रहा है कि यह चुनाव आयोग का फैसला है। इसी मुद्दे के बहाने बीजेपी बांग्लादेशी घुसपैठियों के मसले पर विपक्ष को घेरने की कोशिश भी करेगी। विपक्ष एकजुट नहीं दिख रहा, इसे भी सत्ता पक्ष अपने पक्ष में मान रहा है।

 

जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने का प्रस्ताव

कई मुद्दों पर टकराव की संभावना के बीच ही जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के प्रस्ताव में सभी की राय एक है। सरकार इस सत्र में इस पर प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इस प्रस्ताव के संसद में पेश होने के बाद पीठासीन अधिकारी जांच समिति का गठन करेंगे और उसकी रिपोर्ट आने के बाद जस्टिस वर्मा को हटाने के प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। इसलिए इसमें काफी वक्त लगेगा।

ये बिल पेश होने हैं इस सत्र में

मणिपुर वस्तु और सेवा कर संशोधन विधेयक, टैक्सेशन कानून संशोधन विधेयक, जनविश्वास विधेयक, आईआईएम संशोधन विधेयक, जिओहेरिटेज साइट्स और जिओ-रिलिक्स संरक्षण विधेयक, खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग संशोधन विधेयक।

ये बिल हो सकते हैं पास

इनकम टैक्स बिल, मर्चेंट शिपिंग बिल, इंडियन पोर्ट्स बिल, गोवा में अनुसूचित जनजातियों के विधानसभा क्षेत्रों के पुन: समायोजन संबंधी बिल।

 

 
Share
Previous Post
तीसरी शादी करने के लिए पांच बच्चों की मां ने पति की हत्या की,प्रेमी ने ठिकाने लगाई लाश
Next Post
उत्तराखंडवासी ध्यान दें! पहाड़ से लेकर मैदान तक 4 जिलों में अगले तीन दिन भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026
  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.