logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • दोपहर 2 बजे तक पौड़ी में 45.61%, चमोली में 19.97 फीसदी मतदान

दोपहर 2 बजे तक पौड़ी में 45.61%, चमोली में 19.97 फीसदी मतदान.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 24 Jul 2025
  • 801
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में गुरुवार को पंचायत चुनाव हो रहे हैं। 948 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए कुल 2,247 उम्मीदवार मैदान में हैं। 3,393 ग्राम पंचायत प्रधान पदों के लिए 9,731 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा 1,507 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 4,980 उम्मीदवार और 201 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 871 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हरिद्वार को छोड़कर, 12 जिलों में दो चरणों में हो रहे मतदान से हजारों स्थानीय प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। सभी बूथों पर वोट देने के लिए मतदाता पहुंच रहे पर सुस्‍ती सामने नजर आ रही है। शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी।
 

दोपहर 2 बजे तक टिहरी में मतदान प्रतिशत

यूपी पंचायत चुनाव का मतदान चल रहा है। गुरुवार दोपहर 2 बजे तक टिहरी में कुल 45.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर बाद शाम को मतदान में बढ़ोतरी देखी गई।

पौड़ी में दोपहर 2 बजे तक 45.61 प्रतिशत मतदान

पौड़ी में दोपहर 2 बजे तक 45.61 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, रुद्रप्रयाग में दोपहर दो बजे तक 44.76% मतदान हुआ। चमोली में अब तक 19.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

चकराता में 35.85 प्रतिशत, कालसी में 47.66 प्रतिशत और विकासनगर में 29.17 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने गांव सेड़ियाखाल में दिया वोट

प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड पोखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेड़ियाखाल के बूथ नं 56 पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने प्रदेश के ग्रामीण मतदाताओं से अनुरोध किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें गांवों को सशक्त और विकसित करने के लिए पंचायत चुनाव में गांव की सरकार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए।

मुख्‍यमंत्री धामी ने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए खटीमा पहुंचे। वह हेलीकॉप्टर से खटीमा पहुंचे और सराफ पब्लिक स्कूल के हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद, वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नगला तराई प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र गए। वोट देने से पहले धामी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, आज त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। प्रदेश की समस्त देवतुल्य जनता से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
 

"अपने मत से ऐसे योग्य, जागरूक और जनसेवा के प्रति समर्पित प्रतिनिधियों का चयन करें, जो आपकी आवाज को मजबूती से उठाएं और ग्रामीण विकास की नींव को सशक्त बनाएं।आपका एक वोट, सुदृढ़ पंचायतीराज व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की मतदाताओं से अपील"


26 लाख मतदाता

इस पहले चरण में अनुमानित 26 लाख मतदाता मतदान करने के पात्र थे। लगातार मानसूनी बारिश के बावजूद, राज्य के विभिन्न हिस्सों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं और बड़ी संख्या में मतदान हुआ।


31 जुलाई को आएंगे नतीजे

चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 1,240 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया था, जबकि पूरी प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा और मतगणना 31 जुलाई को होगी।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में पहले चरण का पंचायत चुनाव आज : 12 जिलों के 49 विकास खंडों में मतदान, 26 लाख मतदाता डालेंगे वोट
Next Post
पहलवान लाभांशु शर्मा राजनीति में आजमा सकते हैं किस्मत, भाजपा में शामिल होने की अटकलें
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.