logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • 'दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए',26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर शानदार भाषण

'दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए',26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर शानदार भाषण.

 
  • Prabash Rawat
  • 25 Jul 2025
  • 869
image  

 

Kargil Vijay Diwas ka Bhashan Hindi Mein: 'मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू, तेरा सबकुछ मैं, मेरा सबकुछ तू, हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए, दिल दिया है, जां भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए'
सम्माननीय प्रधानाचार्य महोदय, आदरणीय शिक्षकगण, मेरे प्यारे सहपाठी और उपस्थित सभी महानुभाव को मेरा सादर प्रणाम।
आज हम सभी कारगिल विजय दिवस के मौके पर यहां एक बहुत गर्व और सम्मान भरे दिन को मनाने के लिए यहां आए हैं। यह दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत के गौरव, साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट गाथा का प्रतीक है। हर साल 26 जुलाई को हम इस दिन को उन बहादुर सैनिकों की याद में मनाते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देते हुए हमारे देश की रक्षा की।

साल 1999 का वो साल...

साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल की बर्फीली पहाड़ियों पर एक युद्ध लड़ा गया, जिसे हम कारगिल युद्ध के नाम से जानते हैं। पाकिस्तान की सेना और उसके प्रशिक्षित घुसपैठियों ने चुपके से जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर कई ऊंचाई वाले इलाकों पर कब्जा कर लिया। इन इलाकों पर कब्जा कर वह लेह-लद्दाख को शेष भारत से जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 (NH-1) को नियंत्रित करना चाहता था।

60 दिनों तक चला वो युद्ध...

जब इस घुसपैठ की जानकारी भारतीय सेना को मिली, तो उन्होंने ऑपरेशन विजय नामक सैन्य कार्रवाई शुरू की। भारतीय वायुसेना ने भी ऑपरेशन सफेद सागर की शुरुआत की। यह युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई 1999 को भारत ने विजय हासिल की। इसलिए इस दिन को हम कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं।

कारगिल युद्ध के नायक

इस युद्ध में अनेक वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। कुछ नाम जो सदैव हमारे हृदय में अंकित रहेंगे:

  • कैप्टन विक्रम बत्रा (परमवीर चक्र) – 'ये दिल मांगे मोर!' का नारा देने वाले इस योद्धा ने कारगिल की ऊंचाइयों पर विजय प्राप्त कर वीरगति पाई।
  • लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे (PVC) – जिनके अदम्य साहस और नेतृत्व से दुश्मनों के दांत खट्टे हो गए।
  • ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव (PVC) – जिन्होंने घायल अवस्था में भी लड़ाई जारी रखी और कई साथियों की जान बचाई।
  • राइफलमैन संजय कुमार (PVC) – जिन्होंने अकेले मोर्चा संभालते हुए दुश्मनों के कई बंकर नष्ट किए।


इन वीर जवानों को परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र जैसे उच्च सैन्य सम्मान दिए गए।

कारगिल वॉर सिर्फ सैन्य अभियान नहीं...

कारगिल वॉर न केवल एक सैन्य विजय अभियान था, बल्कि यह भारतीय जनता की एकजुटता, भारतीय सेना की कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का प्रतीक भी बन गया। हमारे सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों जैसे कि बर्फ, ऊंंचाई, ऑक्सीजन की कमी में भी हौसला नहीं खोया। उन्होंने हमें सिखाया कि देश से बड़ा कोई धर्म नहीं होता, और देशभक्ति सिर्फ शब्दों से नहीं, कर्मों से साबित होती है।

कारगिल युद्ध की सीख

  • राष्ट्र सुरक्षा के लिए सतर्कता जरूरी है।
  • राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य नेतृत्व का तालमेल आवश्यक है।
  • देशभक्ति कोई चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि जीवन का आदर्श होना चाहिए।

​जब हम रात को चैन की नींद सोते हैं, तो कहीं सीमाओं पर कोई सिपाही जाग रहा होता है। जब हम त्योहार मनाते हैं, तो कोई सैनिक बंदूक थामे बर्फ में खड़ा होता है। क्या हम उनके बलिदान को कभी चुकता कर सकते हैं? नहीं। पर हम उनका सम्मान जरूर कर सकते हैं।

 

आइए हम सब मिलकर इन अमर शहीदों को नमन करें और प्रतिज्ञा करें कि अपने भारत को महान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

जय हिंद-जय भारत! वंदे मातरम्!

 

 
Share
Previous Post
बस एक पव्वा और स्ट्रीट लाइट डन! देहरादून नगर निगम कर्मचारियों की स्कीम जानकर माथा पीट लीजिएगा
Next Post
खुशखबरी! देहरादून और हरिद्वार के लिए जल्द खरीदी जाएंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें, जनता को बड़ा तोहफा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.