logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें धामी सरकार का अगला बड़ा कदम

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें धामी सरकार का अगला बड़ा कदम.

 
  • Shubham Sehgal
  • 25 Jun 2025
  • 934
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर नैनीताल हाईकोर्ट की रोक के बाद धामी सरकार सक्रिय हो गई है। पंचायती राज सचिव का कहना है कि सरकार चुनाव पर रोक को वैकेट करवाएगी। हाईकोर्ट द्वारा आरक्षण प्रक्रिया पर पारदर्शी की कमी के आधार पर अंतरिम रोक लगाने के बाद प्रदेश सरकार संवैधानिक और कानूनी रास्ता अपनाना की तैयारी कर रही है।

सचिव पंचायतीराज चंद्रेश कुमार ने इस संबंध में बताया है कि पंचायत में आरक्षण व्यवस्था को लेकर 2025 की नई नियमावली की अधिसूचना प्रक्रिया प्रगति पर है। यह अधिसूचना फिलहाल राजकीय प्रेस रुड़की में मुद्रणाधीन है। इसे जल्द प्रकाशित कर नैनीताल हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सचिव पंचायतीराज चंद्रेश यादव ने सोमवार को बताया कि गर्वमेंट प्रेस रुड़की के निदेशक को जल्द पंचायत आरक्षण नियमावली 2025 के गजट नोटिफिकेशन की प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि गजट नोटिफिकेशन को कोर्ट के समक्ष रख स्टे को हटवाने का अनुरोध किया जा सके।

प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का अनुपाल कर रही

उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा अदालती मार्गदर्शन प्राप्त कर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की है। पंचायती राज सचिव ने यह भी कहा है कि प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश की पूर्ण अनुपालना कर रही है और न्यायालय की गरिमा व निर्देशों का सम्मान करते हुए पंचायतीराज व्यवस्था को संविधान व विधिसम्मत ढंग से संचालित करने के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि हाईकोर्ट की रोक के बाद अब राज्य सरकार की कोशिश आरक्षण प्रक्रिया की वैधानिकता को लेकर कोर्ट की संतुष्टि सुनिश्चित करने को रहेगी जिससे कि पंचायत चुनाव की राह फिर से प्रशस्त हो सके।

चुनाव का ऐलान होते ही लगी थी रोक

बता दें कि नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में शुरू हुई पंचायच चुनाव की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने चुनाव में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं होने का कारण बताते इस प्रक्रिया पर रोक लगाई है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय चुनाव की प्रक्रिया स्थगित हो गई है। कोर्ट के पंचायत चुनाव पर रोक के आदेश को धामी सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

धामी सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व में तैयारियां पूरी कर ली गई थी। लंबे समय से प्रशासकों के हवाले रही पंचायतों को जब प्रतिनिधि मिलने की प्रक्रिया शुरू होने लगी तो हाईकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगा दी है। प्रदेश में 10 और 15 जुलाई को मतदान होना था जबकि 19 जुलाई को मतगणना की तिथि तय की गई थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने 21 जून को अधिसूचना जारी की थी, जिसके बाद पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू कर दी गई थी, लेकिन आज नैनीताल हाईकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगा दी।

 

 
Share
Previous Post
Uttarakhand Panchayat Election 2025 Date:उत्तराखंड पंचायत चुनाव की तारीख घोषित, 2 चरणों में होगी वोटिंग और 19 जुलाई को नतीजे, आचार संहिता लागू
Next Post
ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर 30 यात्रियों से भरी बस पलटी, चमोली में कार पर पत्थर गिरने से महिला की मौत
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.