logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दरक रही हैं पहाड़ियां

तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दरक रही हैं पहाड़ियां.

 
  • Priyanka Thapa
  • 26 Jun 2025
  • 819
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 26 जून 2025: उत्तराखंड के तीन जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने के आसार है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानी जनपदों तक बारिश का दौर जारी है। कहीं तीव्र बौछारें पड़ रही है तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। कुमाऊं के क्षेत्र में बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन होने से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ रही है।

मैदानी जनपदों में हो रही बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट आई है। बुधवार को देहरादून में सुबह से ही बादल छाए रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। दोपहर के समय कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ी तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई।

दिनभर बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून के अधिकतम तापमान में 6.2 की गिरावट आई है जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

बारिश होने के बाद से देहरादून के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। वहीं बद्रीनाथ और केदारनाथ सहित चारों धामों व आसपास की क्षेत्र में देर रात बारिश होने से लोगों के मुश्किल में बढ़ गई है।

पहाड़ी मार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो रहा है, जबकि यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को पिथौरागढ़ में चेटलकोट के पास पहाड़ी टूट गई जिससे बोल्डर और मलबा आने के कारण धारचुला -तवाघाट मोटर मार्ग बंद हो गया, जिसके चलते आदि कैलाश यात्रा पूरी कर लौट रहे यात्रियों के वाहन चेतलकोट में फंस गए।

प्रदेश में बारिश के चलते मलबा आने से 33 मार्ग बंद हो गए हैं। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ से आगे पिनौला घाट में मलबा आने के कारण बड़े वाहनों के लिए बंद हैं। पीएमजीएसवाई के 24 और लोक निर्माण विभाग के 6 मार्ग बंद हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून, टिहरी, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है साथ ही चार धाम यात्रा मार्ग पर भी बौछारें पड़ने की संभावना है।

 

 
Share
Previous Post
ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर 30 यात्रियों से भरी बस पलटी, चमोली में कार पर पत्थर गिरने से महिला की मौत
Next Post
अब चार धाम यात्रा में मिलेगी टेंपो ट्रैवलर की सुविधा, तीर्थयात्रियों की समस्याओं का होगा समाधान, जानें योजना
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.