logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • बद्रीनाथ हाईवे पर उफनती अलकनंदा नदी में बस गिरने से 2 यात्रियों की मौत, 9 लापता

बद्रीनाथ हाईवे पर उफनती अलकनंदा नदी में बस गिरने से 2 यात्रियों की मौत, 9 लापता.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 27 Jun 2025
  • 965
image  

 

Rudraprayag Bus Accident Today Live updates: रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ हाइवे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। धोलतीर इलाके में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में जा गिरी। बस गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्‍त पांच से छह यात्री बस से नीचे नदी में जा गिरी।

बस में कुल 18 यात्रियों की बात कही जा रही है। बचाव और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्‍थल से 2 यात्रियों का शव बरामद हुआ है। 9 लापता हैं। आठ लोगों का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है।

टेंपो ट्रेवलर में 18 यात्री सवार थे

हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। कहा जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्‍त वाहन टेंपो ट्रेवलर है। इसमें करीब 18 यात्री सवार थे। 9 लापता लोगों की तलाश में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ और स्‍थानीय पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

राजस्‍थान से आ रही थी बस

18 यात्रियों से भरी बस राजस्‍थान से आ रही थी। यात्री चारधाम यात्रा पर आए थे। अलकनंदा नदी में तेज बहाव के कारण बस बह गई। इन दिनों उत्‍तराखंड के कई हिस्‍से में तेज बारिश हो रही है। इसकी वजह से नदियां लबालब हैं। बारिश के चलते भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
 

मुख्‍यमंत्री धामी ने जताया शोक

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया X पर उन्‍होंने लिखा है- 'जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।'
 

घायलों की सूची


1-दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
2-हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
3-ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
4-अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
5-सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
6-भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
7-पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
8-सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

मृतकों का विवरण

1- विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश, उम्र 42 वर्ष।
2- ड्रिमी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 17 वर्ष।


लापता चल रहे व्यक्तियों का विवरण

1-रवि भवसार, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल, राजस्थान, उम्र 28 वर्ष।
2-मौली सोनी, निवासी एफ 601 सिलिकॉन पैलेस बाम्बे मार्केट, पूना कुभंरिया रोड गुजरात, उम्र 19 वर्ष।
3-ललित कुमार सोनी, निवासी प्रताप चौक गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 48 वर्ष।
4-गौरी सोनी, निवासी वीर सावरकर मार्ग, वार्ड नं. 12 राजगढ़ राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश, उम्र 41 वर्ष।
5-संजय सोनी, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान, उम्र 55 वर्ष।
6-मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात, उम्र 24 वर्ष।
7-चेतना सोनी, निवासी उदयपुर राजस्थान, उम्र 52 वर्ष।
8-चेष्ठा, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 12 वर्ष।
9-कट्टा रंजना अशोक, निवासी थाणे मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 54 वर्ष।
10-सुशीला सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान, उम्र 77 वर्ष।

 

 
Share
Previous Post
अब चार धाम यात्रा में मिलेगी टेंपो ट्रैवलर की सुविधा, तीर्थयात्रियों की समस्याओं का होगा समाधान, जानें योजना
Next Post
उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक हटाई, जल्द जारी होगा नया शेड्यूल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.