logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 12 जिलों के लिए कार्यक्रम घोषित... 24 और 28 जुलाई को होगा मतदान

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 12 जिलों के लिए कार्यक्रम घोषित... 24 और 28 जुलाई को होगा मतदान.

 
  • Shubham Sehgal
  • 28 Jun 2025
  • 712
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। हाई कोर्ट नैनीताल की ओर से याचिका संख्या 400 (एमएसबी) बिश्वेश सिंह बुटोला बनाम उत्तराखंड राज्य के मामले में फैसला आने के बाद चुनावी अधिसूचना जारी की गई। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण का 28 जुलाई को होगा। चुनावी नामांकन फॉर्म 2 जुलाई से भरे जाएंगे।

हाई कोर्ट ने राज्य में पंचायत चुनाव पर रोक लगाते हुए पिछले दिनों आरक्षण के मसले पर सरकार से जवाब तलब किया था। हालांकि, शुक्रवार को हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के क्रम में चुनाव पर लगी रोक हटाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव तारीखों के ऐलान का निर्देश दिया। हाई कोर्ट के जारी निर्देशों के अनुपालन में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

12 जिलों में होगा चुनाव

उत्तराखंड में इस बार पंचायत चुनावों का आयोजन 12 जिलों में होगा। हरिद्वार जिले को इससे बाहर रखा गया है। पंचायत चुनावों के दो चरणों में संचालन की योजना बनाई गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

चुनाव कार्यक्रम (प्रथम चक्र):

  • नामांकन की तिथि: 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 (सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक)
  • नामांकन पत्रों की जांच: 7 जुलाई से 9 जुलाई 2025 ( सुबह 8:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)
  • नाम वापसी की तिथि: 10 जुलाई और 11 जुलाई 2025 ( सुबह 8:00 से दोपहर 3:00 बजे तक)
  • चुनाव चिह्न का आवंटन: 14 जुलाई 2025 (सुबह 8:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)
  • मतदान की तिथि: 24 जुलाई 2025 (सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
  • मतगणना और परिणाम की घोषणा: 31 जुलाई 2025 ( सुबह 8:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)

 

चुनाव कार्यक्रम (दूसरा चक्र):

  • नामांकन की तिथि: 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 (सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक)
  • नामांकन पत्रों की जांच: 7 जुलाई से 9 जुलाई 2025 ( सुबह 8:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)
  • नाम वापसी की तिथि: 10 जुलाई और 11 जुलाई 2025 ( सुबह 8:00 से दोपहर 3:00 बजे तक)
  • चुनाव चिह्न का आवंटन: 18 जुलाई 2025 (सुबह 8:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)
  • मतदान की तिथि: 28 जुलाई 2025 (सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
  • मतगणना और परिणाम की घोषणा: 31 जुलाई 2025 ( सुबह 8:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक)

 

कोर्ट ने लगाई थी रोक

हाई कोर्ट ने पहले में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई थी, जिसके कारण चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब कोर्ट ने नई व्यवस्था के तहत फिर चुनाव कार्यक्रम को हरी झंडी दे दी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उक्त कार्यक्रम के अनुसार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराएं। निर्वाचन की अधिसूचना के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है।

8276 मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट

प्रदेश के 12 जिलों के 89 विकास खंडों में 7499 ग्राम पंचायतों में प्रधान के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इनके अलावा 55,587 ग्राम पंचायत सदस्यों का भी चुनाव होगा। साथ ही, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2974 पदों के लिए भी चुनाव होंगे। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में 358 जिला पंचायत सदस्य भी निर्वाचित किए जाएंगे।

प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए 8276 मतदान केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इन मतदान केंद्रों पर स्थित 10,526 वोटिंग सेंटर्स पर मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चुनाव अपने वोटों के जरिए करेंगे।
 

मतदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि

पंचायत चुनाव के मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इस वर्ष 47,77,072 मतदाता चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसमें से महिला मतदाताओं की संख्या 23,10,996 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 24,65,702 है। वर्ष 2019 के पंचायत चुनाव से तुलना करें तो तब महिला वोटरों की संख्या 21,12,932 थी। यह वर्तमान महिला वोटर संख्या से 1,98,064 कम थी।

वहीं, 2019 के पंचायत चुनाव में 22,07,347 पुरुष वोटरों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया था। यह संख्या वर्तमान से 2,58,355 कम थी। अन्य मतदाता 374 पर अटके हुए हैं। इस प्रकार इस बार मतदाताओं की संख्या में 10.57 फीसदी की वृद्धि हुई है। कुल 4,56,793 अधिक मतदाता ग्राम पंचायत के चुनाव में वोट डालेंगे।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने की अपील... पीसीएस अभ्यर्थियों को दी ये सलाह
Next Post
पुष्कर सिंह धामी के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड,उत्तराखंड में BJP के सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले CM बने
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.