logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • नौ जिलों में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

नौ जिलों में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित.

 
  • Priyanka Thapa
  • 30 Jun 2025
  • 809
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 30 जून 2025: उत्तराखंड के 9 जिलों के लिए मौसम विभाग में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती है। भारी बारिश के अलर्ट को देते हुए प्रदेश के सभी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद चार धाम यात्रा को फिलहाल रोका गया है। तीर्थ यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न पड़ावों पर रुकवाया जा रहा है।

उत्तराखंड में मॉनसूनी बारिश आफत बरसा रही है। अतिवृष्टि के कारण कई जिलों में काफी नुकसान हुआ है। उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाइवे पर बादल फटने से नौ मजदूर बह गए जिनमें से दो की की मौत हो गई है जबकि सात लापता चल रहे हैं।

Dehradun, Uttarakhand | The Indian Meteorological Department, Dehradun, has issued a red alert for rain in various areas of the state today. In view of disaster mitigation, a one-day holiday is declared today in all educational institutions and Anganwadi centres running from…

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 29, 2025

जगह-जगह बादल फटने के कारण यमुनोत्री हाईवे कभी 20 मीटर का हिस्सा भी बह गया है। बारिश और भूस्खलन के कारण अन्य राजमार्गों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में इस समय दो दर्जन से अधिक मार्ग बाधित हैं जिसके चलते कई गांव अलग-अलग पड़ गए हैं।

नदियां उफान पर है और नालों का भी जलस्तर बढ़ गया है। नदी नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। देहरादून में बारिश के चलते दो मकान ढह गए।

रुद्रप्रयाग जनपद की जखोली में गदेरा उफान पर आने से पौठि मनियागाड़ के बीच बना मोटर पुल बह गया जिसके चलते बांगर पट्टी के लगभग दो दर्जन गांव का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। वहीं चमोली जनपद में बद्रीनाथ राजमार्ग पर कमेड़ा नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग में भूस्खलन हुआ है।

कुमाऊं मंडल के टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह से धारचूला से 5 किलोमीटर दूर रास्ता बंद चल रहा है। रविवार को बारिश के अलर्ट को देखते हुए और उत्तरकाशी में आई आपदा के बाद चार धाम यात्रा को 24 घंटे के लिए रोक दिया गया। जिस पर जनपद की यात्रा पड़ाव में 7000 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं।

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी के अनुसार सोमवार को मौसम की स्थिति के बाद ही यात्रा को सुचारु करने पर कोई निर्णय लिया जा सकेगा। यात्रा पड़ावों पर फंसे यात्रियों की रहने की व्यवस्था प्रशासन कर रहा है । इन्हें ज्योर्तिमठ गोविंद घाट के गुरुद्वारे में ठहराया गया है। यात्रियों को सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है ।

रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड की बांगर पट्टी को जोड़ने वाला मोटर मार्ग पर पौठी और मुनया घर गांव के बीच पौंठगाड़ पर बना मोटर पुल भारी बारिश के कारण बह गया है। जिसके कारण बांगर पट्टी के लगभग 20 गांव का संपर्क कट गया है।

मौसम विभाग के भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने आज प्रदेश के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। सचिव आपदा प्रबंधन के अनुसार आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत स्कूलों में सोमवार को अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों को वर्षा काल में आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए अगले दो माह तक अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देश दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों से कहा है कि मॉनसून अवधि के दौरान नियमित रूप से ग्राउंड जीरो पर रहकर व्यवस्था चाकचौबंद रखें।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड पंचायत चुनाव की संशोधित अधिसूचना जारी, जानें राज्य में कब होंगे चुनाव
Next Post
उत्तराखंड का मौसम 1 जुलाई 2025:देहरादून, नैनीताल समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, चारधाम यात्रा पर भी अलर्ट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.