logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • न्यायिक सक्रियता जरूरी, लेकिन... चीफ जस्टिस बीआर गवई ने किस बात पर किया जूडिशल टेरर का जिक्र

न्यायिक सक्रियता जरूरी, लेकिन... चीफ जस्टिस बीआर गवई ने किस बात पर किया जूडिशल टेरर का जिक्र.

 
  • Kunal Kataria
  • 02 Jul 2025
  • 771
image  

 

नागपुर: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने न्यायिक सक्रियता को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि न्यायिक सक्रियता जरूरी है, लेकिन इसे न्यायिक आतंकवाद नहीं बनने देना चाहिए। नागपुर जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। सीजेआई ने लोकतंत्र के तीनों स्तंभों के बीच संवैधानिक सीमाओं को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर संस्था को संविधान की ओर से तय सीमाओं के भीतर काम करना चाहिए।

'न्यायिक सक्रियता जरूरी, लेकिन न्यायिक आतंकवाद नहीं'

सीजेआई बीआर गवई ने कहा कि संसद कानून बनाती है, कार्यपालिका उन्हें लागू करती है और न्यायपालिका यह सुनिश्चित करती है कि वे संवैधानिक सिद्धांतों का पालन करें। जब संसद या विधानसभाएं ऐसे कानून बनाती हैं जो संविधान का उल्लंघन करते हैं, तो न्यायपालिका हस्तक्षेप कर सकती है। हालांकि, न्यायपालिका को दूसरे स्तंभों के कामकाज में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए।

सीजेआई गवई ने क्यों कहा ऐसा

चीफ जस्टिस गवई ने आगे ये भी कहा कि न्यायिक सक्रियता बनी रहनी चाहिए। हालांकि, इसे न्यायिक दुस्साहस और न्यायिक आतंकवाद यानी ज्यूडिशियल टेरर में बदलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसका मतलब है कि अदालतें सक्रिय होकर काम कर सकती हैं, लेकिन उन्हें अपनी सीमाएं नहीं लांघनी चाहिए। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के कई जज, बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आलोक अराधे और अन्य हाईकोर्ट जज भी मौजूद थे।

'हर संस्था को संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए'

इस मौके पर सीजेआई गवई की मां कमलताई और पत्नी तेजस्विनी भी मंच पर थीं। जस्टिस गवई ने कहा कि हर संस्था को संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। न्यायपालिका को दूसरे अंगों के काम में बिना वजह दखल नहीं देना चाहिए। जब संसद या विधानसभाएं ऐसे कानून बनाती हैं जो संविधान का उल्लंघन करते हैं, तो न्यायपालिका हस्तक्षेप कर सकती है। लेकिन, न्यायपालिका को अन्य स्तंभों के कामकाज में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड के लोगों को 1 से 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान, धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में दी जानकारी
Next Post
आ गई डेट, NTA की घोषणा-सीयूईटी .यूजी रिजल्ट कब आएगा?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.