logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 13 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.
  • SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.
  • Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.
  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • बात करते-करते कट जाती है कॉल? TRAI ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर में की नेटवर्क की लाइव जांच, रिपोर्ट हैरान करेगी.
 
  • Home
  • यूपी-पंजाब के बदमाश मसूरी की लड़की को उठाने पहुंचे, भीड़ से घिरे तो चलाई गोली,ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटा

यूपी-पंजाब के बदमाश मसूरी की लड़की को उठाने पहुंचे, भीड़ से घिरे तो चलाई गोली,ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटा.

 
  • Shubham Sehgal
  • 25 Aug 2025
  • 1080
image  

 

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में कैंपटी गांव अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठी। ग्रामीण अभी दिन की शुरुआत कर ही रहे थे कि अचानक दो गाड़ियों में सवार कुछ अज्ञात युवक गांव में दाखिल हुए और एक युवती को जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। जब गांव वालों ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर खुलेआम पांच राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। बदमाशों ने कुछ ग्रामीणों पर पिस्टल तान दी। हालांकि ग्रामीण पीछे नहीं हटे, लोगों ने गजब की बहादुरी दिखाते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरकर पीटा, जबकि बाकी आरोपी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भारी भीड़ और आक्रोश के बीच दो घायल युवकों को पुलिस ने भीड़ से रेस्क्यू किया और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच मसूरी उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर दोनों को 108 एंबुलेंस के जरिए से हायर सेंटर, दून मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना में कैंपटी पुलिस के एसआई भी घायल हो गए, जिनको भी उप जिला चिकित्सालय लाया गया।

हरियाणा और उत्तराखंड नंबर के वाहन जब्त

कैंपटी पुलिस ने वारदात में प्रयोग दो वाहन टाटा नेक्सॉन एचआर 26 एफयू 1480 (हरियाणा) और हुंडई एक्सेंट यूके 07बीआर3995 (उत्तराखंड) को जब्त कर लिया। अब इन नंबरों के आधार पर जांच कर रही है कि कहीं यह कोई बड़ा गिरोह तो नहीं। घटना के बाद गांव में रोष और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि बाहर से आए युवक गांव की बेटी को जबरन ले जाने की कोशिश कर रहे थे, और जब विरोध किया गया तो गोलियां चला दीं।

यूपी-पंजाब के आरोपी पिटाई से घायल

मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि घटना कैंपटी थाना क्षेत्र की है। दो गंभीर रूप से घायल युवक सोवीर मल्ल (24) निवासी हापुड़-मेरठ और सुख चेन (23) निवासी अमृतसर (पंजाब) को मसूरी अस्पताल लाया गया था, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है। साथ ही 5 से 6 अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंपटी पुलिस का एक एसआई भी इस घटना में घायल हो गया था, जिसको भी देहरादून इलाज के लिये भेज दिया गया है।

मसूरी उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. पांटी ने बताया कि पुलिस द्वारा एक घायल युवक को सुबह और दूसरे को दोपहर में अस्पताल लाया गया था। दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें थीं। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर तुरंत हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल कैंपटी क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और गांव में शांति बनी हुई है। मसूरी-टिहरी पुलिस मिलकर घटना में शामिल अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है। युवती के बयान पर मामले में जल्द बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

 

 
Share
Previous Post
आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की मुख्य बातें, 10 पॉइंट में समझें
Next Post
चमोली में सीएम धामी ने अचानक काफिला रुकवाकर आपदा प्रभावितों से की मुलाकात, जानें क्या कहा?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    बदरीनाथ पुलिस ने मुंबई के श्रद्धालु का खोजा फोन, किया कूरियर; अनपैकिंग की खुशी नए से भी ज्यादा.

    • 26 May 2026
  • image

    RBI Dividend: सरकार को मिलने वाले हैं 2.87 लाख करोड़, देने वाला कौन, इतनी बड़ी रकम का चेक युद्ध के बीच ऐसे देगा राहत.

    • 23 May 2026
  • image

    बच्चा पैदा करने में भारत के ये 6 राज्य आगे, जानिए बाकी स्टेट का हाल; दिल्ली रही सबसे पीछे.

    • 25 May 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.

    • 11 Jun 2026
  • image

    SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.

    • 10 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.