logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • मसूरी के गनहिल रोपवे में फंसे 5 टूरिस्ट, एक बेहोश, फिर NDRF ने फिल्मी अंदाज में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन!

मसूरी के गनहिल रोपवे में फंसे 5 टूरिस्ट, एक बेहोश, फिर NDRF ने फिल्मी अंदाज में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन!.

 
  • Abhishek Shukla
  • 15 Oct 2025
  • 715
image  

 

देहरादून: सुबह-सुबह जब पहाड़ों की रानी मसूरी नींद से जाग रही थी, तभी गनहिल के पास एक रोपवे ट्रॉली में पांच लोगों के फंसने की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि शांत पर्वतीय सुबह अचानक रेस्क्यू सायरनों और आपातकालीन दस्तों की गूंज में बदल जाएगी। हालांकि बाद में सामने आया कि यह घटना कोई असली हादसा नहीं, बल्कि एक अभ्यास (मॉकड्रिल) थी, मगर इस दौरान दिखी तत्परता और टीमवर्क ने सभी को राहत और गर्व की भावना से भर दिया। इस मॉक ड्रिल का आयोजन एसडीएम मसूरी राहुल आनंद के नेतृत्व में किया गया।

हादसे जैसा मॉकड्रिल, असली जैसे हालात

बुधवार को सुबह ठीक आठ बजे, मसूरी के माल रोड स्थित गनहिल रोपवे की एक ट्रॉली अचानक हवा में अटक गई। ट्रॉली में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक शख्स बेहोश हो गया। सूचना तेजी से फैली और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कुछ ही मिनटों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें अपने उपकरणों और रणनीति के साथ मौके पर पहुंच गईं।

रेस्क्यू ऑपरेशनरू हर सेकेंड था कीमती

रेस्क्यू ऑपरेशन एक घंटे तक चला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों की सांसें थम गईं। एनडीआरएफ टीम ने विशेष उपकरणों की सहायता से सबसे पहले ट्रॉली तक पहुंच बनाई। बेहोश व्यक्ति को पहले उतारा गया, जिसे तुरंत प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। इसके बाद बाकी चार लोगों को एक-एक कर सुरक्षित नीचे उतारा गया। रेस्क्यू में एनडीआरएफ, फायर सर्विस और मसूरी पुलिस ने तीन, जबकि एसडीआरएफ और आईटीबीपी ने एक-एक व्यक्ति को बचाया।

हर विभाग की भागीदारी, एक टीम एक मिशन

15वीं एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट अजय पंत ने बताया कि छत्तीसगढ़, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में हुए रोपवे हादसों से सबक लेते हुए ये मॉकड्रिल की गई है, ताकि किसी भी वास्तविक आपदा की स्थिति में एक-एक सेकंड में निर्णय लिया जा सके। मसूरी फायर सर्विस इंचार्ज धीरज तडियाल ने बताया कि इस ड्रिल का उद्देश्य यही है कि जनता को भरोसा दिलाया जाए कि संकट की घड़ी में हम हर पल उनके साथ हैं।

एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि रोपवे ऑपरेटर द्वारा रखरखाव, तकनीकी जांच, स्टाफ प्रशिक्षण और आपात स्थिति में अलर्ट सिस्टम की कार्यप्रणाली को परखा गया। इससे सुनिश्चित होता है कि कोई भी खामी पहले ही दूर कर ली जाए। इस मॉक ड्रिल का सबसे बड़ा फायदा यह रहा कि मसूरी वासियों और पर्यटकों को यह भरोसा मिला कि आपदा की स्थिति में प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियां पूरी तरह से तैयार हैं। इस मॉकड्रिल में केवल सुरक्षा बल ही नहीं, बल्कि स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, फायर ब्रिगेड, मसूरी रोवपे संचालन की टीम और पुलिस की टीमें भी शामिल रहीं।

 

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में DA बढ़ा, कर्मचारियों को बोनस भी... पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली से पहले खोल दिया सौगात का पिटारा
Next Post
अब 9 घंटे नहीं, सिर्फ़ 40 मिनट में पहुँचें केदारनाथ! सोनप्रयाग से 13 किलोमीटर लंबे रोपवे प्रोजेक्ट के बारे में जानें।
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश कनेक्शन जानिए.

    • 13 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने किया HNB चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, 20.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात.

    • 21 Oct 2026
  • image

    'सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है', राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मैसेज.

    • 12 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.