logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 1 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • गहरी खाई में जा गिरा हैवी टैंकर, पेट्रोल-डीजल बहता देखकर उड़े लोगों के होश, 1 Km तक मच सकती थी तबाही

गहरी खाई में जा गिरा हैवी टैंकर, पेट्रोल-डीजल बहता देखकर उड़े लोगों के होश, 1 Km तक मच सकती थी तबाही.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 18 Oct 2025
  • 917
image  

 

मसूरी: मसूरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केम्पटी फॉल के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पेट्रोल और डीजल से भरा एक टैंकर पेट्रोल पंप के ठीक सामने अचानक खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही टैंक फट गए और डीजल-पेट्रोल का तीव्र रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में आग लगने का खतरा गहरा गया।

घटना सुबह करीब 8 बजे की है जब देहरादून से आ रहा टैंकर केम्पटी स्थित पेट्रोल पंप पर आपूर्ति के लिए रुका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने टैंकर को हैंड ब्रेक लगाकर खड़ा किया और पंप की ओर चला गया। लेकिन कुछ ही पलों में टैंकर धीरे-धीरे पीछे की ओर खिसकता हुआ खाई में जा गिरा।


खाई में गिरते ही शुरू हुआ रिसाव, चारों ओर पेट्रोल की गंध

खाई में गिरने से टैंकर के ईंधन टैंक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पेट्रोल-डीजल तेजी से बहने लगा। पूरे इलाके में पेट्रोल की तीखी गंध फैल गई और वाष्प के कारण दमघोंटू स्थिति उत्पन्न हो गई। रिसाव इतना अधिक था कि पेट्रोल/डीजल की धारा सड़क की ओर बहने लगी।


दीपावली पर पटाखों से आग लगने का खतरा, पुलिस-फायर ब्रिगेड सतर्क

घटना की सूचना मिलते ही केम्पटी पुलिस और मसूरी फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को चारों ओर से घेर लिया। फायर सर्विस अधिकारियों ने आग की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की कि दीपावली के कारण यदि कोई पटाखा या रॉकेट इस रिसाव वाले क्षेत्र में गिरता है तो भयंकर विस्फोट हो सकता है।


रिसाव रोकने को टैंकर से ट्रांसफर जारी

फायर सर्विस और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रिसते हुए टैंकर से पेट्रोल और डीजल को एक अन्य खाली टैंकर में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। इसके लिए विशेष पाइप का उपयोग किया गया ताकि किसी भी चिंगारी या घर्षण से आग न लगे।


अगर आग लगती तो 1 Km तक तबाही हो सकती थीः अधिकारी

फायर ऑफिसर धीरज तडियाल ने बताया कि पेट्रोल और डीजल से भरा टैंकर इस तरह अगर दीपावली की रात को गिरा होता और आसपास पटाखे जलाए जा रहे होते, तो 1 किलोमीटर के दायरे में बड़ा हादसा हो सकता था। सौभाग्य से समय पर कार्रवाई हुई और कोई जनहानि नहीं हुई।


जांच शुरू, चालक से पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। ट्रक में तकनीकी खामी हो सकती है या हैंड ब्रेक पूरी तरह नहीं लगा था, पुलिस तकनीकी टीम की सहायता से पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 
Share
Previous Post
उत्‍तराखंड में लिव-इन रिलेशन पर इन नियमों में मिलेगी छूट, सरकार ने हाई कोर्ट में कहा- UCC में हो रहा संशोधन
Next Post
सीएम धामी ने फोन कर हरीश रावत का हालचाल जाना, कांग्रेस नेता दिल्ली से देहरादून लौटते समय हुए हादसे का शिकार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    विक्की सिंह टोंकयाल कौन हैं? दिन में MMA फाइटर, रात में गार्ड की करते हैं नौकरी.

    • 12 Jul 2026
  • image

    Uttarakhand SIR: प्रदेश में पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस.

    • 14 Jul 2026
  • image

    देहरादून में 10 इंच पाइप में 6 साल का मासूम फंसा, दम घुटने से चली गई जान.

    • 20 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.