logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • बारिश और धूप से गर्मी और उमस से परेशान, जानें पहाड़ों से मैदानों तक मौसम का हाल.

बारिश और धूप से गर्मी और उमस से परेशान, जानें पहाड़ों से मैदानों तक मौसम का हाल..

 
  • Priyanka Thapa
  • 09 Sep 2025
  • 846
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज तेज दौर की बारिश होने की संभावना है, जबकि मैदान इलाकों में गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। आगामी 14 सितंबर तक प्रदेश भर में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश से राहत मिली है, लेकिन उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि पर्वतीय इलाकों में भी उमस भरी गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है, हालांकि बारिश के दौर से मौसम सुहावना हो गया था।

इन दिनों भी पर्वतीय इलाकों में काफी हद तक गर्मी से राहत है लेकिन बारिश रुकते ही गर्मी का एहसास हो रहा है। चटक धूप निकलते ही तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि धूप खिलने से न सिर्फ मैदानी इलाकों में बल्कि पर्वतीय इलाकों में भी उमस भरी गर्मी हो रही है। सितंबर के आखिरी दिनों के बाद मौसम में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। उमस बढ़ने का मुख्य कारण हल्की बारिश है। बीच में तेज धूप आने और हल्की बारिश होने से हवाएं गर्म होती है जिसके कारण गर्मी बढ़ती है।
 

इस साल 554 मिली मीटर बारिश

उत्तराखंड में इस बार बारिश के कारण सड़कों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार अगस्त में औसतन 3 से साढ़े तीन सौ मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस साल 554 मिली मीटर बारिश हुई। जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की सड़कों को नुकसान हुआ है।
 

गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर यात्रा खतरनाक

अब तक 1786 सड़के बंद हुई, जिसमें से 1706 सड़कों को खोल दिया गया, जबकि 80 सके अभी भी बंद चल रही है। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा मार्ग बंद हो रहे हैं तो साथ के साथ इन सड़कों को खोला जा रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग खुल चुका है, लेकिन इनमें कई स्थानों पर खतरनाक स्थल बने हुए हैं, जहां से यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। इन मार्गों को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

रविवार को उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि से बाहरी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि के कारण नगर पंचायत की 15 करोड़ से अधिक परिसंपत्तियों के बहने का अनुमान है। जिसमें छोटे कस्बों को आपस में जोड़ने वाली आरसीसी, पुलिया, रास्ते, नालिया ,सुरक्षा दीवार, सड़के और पैजन लाइनें शामिल है।

 

 
Share
Previous Post
राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव में EVM का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा सकता? जानिए इसके पीछे की वजह
Next Post
नौनिहाल हैं हमारे समाज के सूद; बच्चों को सुरक्षित, शिक्षा अनुकूल माहौल देना हमारी प्रतिबद्धताः डीएम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.