logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • पीएम मोदी ने उत्तराखंड में मानसून से हुई तबाही का जायजा लिया, 1200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान, अनाथ बच्चों पर भी घोषणा

पीएम मोदी ने उत्तराखंड में मानसून से हुई तबाही का जायजा लिया, 1200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान, अनाथ बच्चों पर भी घोषणा.

 
  • Shubham Sehgal
  • 11 Sep 2025
  • 634
image  

 

देहरादून: उत्तर भारत में इस बार का मॉनसून कहर बनकर टूटा है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी मानसून ने भारी तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में बारिश की भारी तबाही के मंजर पिछले दिनों दिखे हैं। पहाड़ों पर दरकते पत्थर, बादल फटने की घटनाएं और मैदानों में बाढ़ ने हजारों लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर दिया। हिमाचल में जहां भूस्खलन और बाढ़ से बड़ी तबाही हुई, वहीं पंजाब के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन ने सबसे ज्यादा असर पर्वतीय इलाकों में दिखा। पीएम मोदी ने गुरुवार की शाम प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया। काशी में भारत-मॉरीशस शिखर वार्ता में भाग लेने के बाद पीएम मोदी देहरादून पहुंचे।

पीएम मोदी ने ली जानकारी

हिमाचल प्रदेश को 1600 करोड़ और पंजाब को 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य को 1200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। खराब मौसम की वजह से प्रधानमंत्री हवाई सर्वे नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों की विस्तृत प्रजेंटेशन के जरिए समीक्षा की।

पीड़ित परिवारों से मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा प्रभावित इलाकों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने और घायल होने वाले परिवारों के साथ सरकार खड़ी है। पीएम मोदी ने आपदा के समय में लोगों की सहायता में जुटने वाले एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के कर्मियों से भी मुलाकात की। उनका इस प्रकार के कार्य में योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया।

mic

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को मुआवजा देगी। आपदा में अपनों को खोने वाले परिजनों को केंद्र सरकार की ओर से 2 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है। पीएम ने जोर देकर कहा कि अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत विशेष सहयोग दिया जाएगा।

disaster

पीएम मोदी ने दिया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के साथ खड़ी है और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने आपदा प्रभावित धराली के पीड़ितों से भी बातचीत की और उनका दुख-दर्द सुना। पीएम मोदी ने आपदा राहत और बचाव कार्यों में जुटे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के कर्मियों से भी बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री की बैठक में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम धामी ने बैठक में राज्य सरकार की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी पीएम मोदी को दी।

 

 
Share
Previous Post
कृत्रिम अंग वितरण हेतु पहले दिन 120 वृद्धजनों का चयन।
Next Post
पीएम मोदी ने उत्तराखंड में मानसून से हुई तबाही का जायजा लिया, 1200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान, अनाथ बच्चों पर भी घोषणा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    उत्‍तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज, जानिए किन विधायकों को मंत्री बनाने की चल रही चर्चा.

    • 20 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.