logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून से टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए हेली सेवा शुरू, उत्तराखंड वालों से लेकर टूरिस्ट भी टाइमिंग-किराए जानें

देहरादून से टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए हेली सेवा शुरू, उत्तराखंड वालों से लेकर टूरिस्ट भी टाइमिंग-किराए जानें.

 
  • Shubham Sehgal
  • 06 Dec 2025
  • 585
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में रहने वालों और यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए देहरादून से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। शनिवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहर देहरादून से टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए हवाई सेवा की शुरु कर दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल से इन नए रूटों के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) के तहत नई 6-सीटर हेली सेवा की शुरुआत की गई है, जो गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहरों को सीधे राजधानी से जोड़ने का काम करेगी। नई हेली सेवा देहरादून से नई टिहरी के कोटी कॉलोनी हेलीपैड, श्रीनगर और गोचर के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करेगी।
 

पहाड़ी इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर

सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों को इस हवाई सेवा से बड़ी राहत मिलेगी। यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी तथा इन क्षेत्रों में आवागमन और सुविधाजनक होगा। इन सेवाओं से न केवल पहाड़ी इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि पर्यटन, रोजगार और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

हैरिटेज एविएशन के ऑपरेशन मैनेजर अभिलाष पटवाल के अनुसार यह नियमित हवाई सेवा देहरादून से टिहरी, श्रीनगर होते हुए गौचर जाएगी, जबकि वापसी में श्रीनगर और टिहरी होते देहरादून वापस आएगी। इस सेवा के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने श्रीनगर में सभी मानक पूरे होने के बाद अनुमति दी है।
 

देहरादून से हेली सेवा का रूट और टाइमिंग

सुबह की पहली हेली सेवा 10.15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए उड़ान भरेगी। निर्धारित समय के मुताबिक यह हेली सेवा 11 बजे सीधे देहरादून के लिए वापसी करेगी। तय समय के अनुसार देहरादून से नई टिहरी 10:15 बजे, टिहरी से श्रीनगर 10:30 बजे, श्रीनगर से गोचर 11:45 बजे और वापसी के लिए गोचर से श्रीनगर 11:00 बजे, श्रीनगर से नई टिहरी 11:15 और टिहरी से देहरादून 12:30 बजे की रहेगी।

इसी तरह से यह हवाई सेवा देहरादून सिटी 2:30 बजे से, श्रीनगर 3:45 बजे, श्रीनगर से गोचर 3:00 और फिर वापसी में गोचर से श्रीनगर सेवा 3:00 बजे. श्रीनगर से टिहरी 3:30 बजे और टिहरी से देहरादून 3:45 बजे हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी।
 

हेली सेवा का किराया

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टिहरी का किराया 2 हजार रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। टिहरी से आगे श्रीनगर तक का किराया एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है, जबकि श्रीनगर से गोचर तक यात्रा करने पर भी यात्रियों को 1000 रुपये प्रति व्यक्ति का किराया देना होगा। इसमें पांच प्रतिशत जीएसटी अलग से देना होगा।

हेली सेवा के पहले दिन देहरादून से गोचर के लिए रवाना हुई। पहली फ्लाइट में 3 यात्री सवार थे। वहीं दोपहर की फ्लाइट में 05 यात्रियों ने देहरादून से टिहरी और गोचर का सफर तय किया। यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि इस हेली सेवा से न केवल सफर आसान हुआ है, बल्कि इससे पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय लोगों के लिए तेज़ आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिल रही है।

देहरादून से गोपेश्वर की यात्रा कर रहे विकास चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई हेली सेवा वाकई काबिले तारीफ है। इससे कम समय में यात्रा कर सकेंगे और इमरजेंसी में भी हेली सेवा बड़ी मददगार साबित होगी।
 

उत्तराखंड गठन के 25 साल पूरे

विदित हो कि इससे पूर्व में मुख्यमंत्री की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत दून नैनीताल, बागेश्वर और हल्द्वानी से चंपावत, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, अल्मोड़ा जैसे प्रमुख शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जा चुका है। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड गठन के 25 साल पूरे होने और रजत जयंती वर्ष पर केंद्र और राज्य सरकार ने यात्रियों को सस्ती हवाई सेवा की सौगात दी है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में सुबह-शाम कंपकंपी छुटा रही ठंड, दिन के समय धूप दे रही कुछ राहत, जानिए मौसम का हाल
Next Post
बद्रीनाथ से लेकर नीति मलारी तक जम रहे झरने, औली में स्कीईंग स्लोप बना बर्फ, उत्तराखंड में मौसम का हाल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.