logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • हरक सिंह रावत का सिखों पर विवादित बयान, अब पांवटा साहिब गुरुद्वारे में सेवा कर मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

हरक सिंह रावत का सिखों पर विवादित बयान, अब पांवटा साहिब गुरुद्वारे में सेवा कर मांगी माफी, जानिए पूरा मामला.

 
  • Dhirender Singh
  • 08 Dec 2025
  • 824
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस चुनाव मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के बिगड़े बोल अकसर राजनीतिक दलों के लिए गले की फांस बन जाते हैं। वे भाजपा में रहे या कांग्रेस में उनकी जुबान ने अकसर फिसलते ही बवाल मचाया है। इन दिनों हरक सिंह रावत सिख समुदाय पर टिप्पणी करने के कारण सुर्खियों में हैं।

हालांकि रविवार को उन्होंने पांवटा साहिब गुरूद्वारे में शीश नवा कर सिख समुदाय पर की गई अपनी टिप्प्णी के लिए माफी मांगी। इस दौरान उन्होंने लंगर और जोड़ा घर में सेवा भी की। उनके बिगड़े बोल के कारण कांग्रेस को जब आगामी चुनाव ख्याल आया तो वोट बैंक भी खिसकता दिखा, जिसकी भरपाई के लिए आज कांग्रेस नेता ने माफी भी मांगी और गुरूद्वारे में सेवा भी की।

हरक सिंह रावत के खिलाफ सिखों का विरोध

हाल में कांग्रेस में महत्वपूर्ण पद मिलने के बाद हरक सिंह रावत फुलफॉर्म में हैं और आए दिन भाजपा के खिलाफ जबरदस्त बयानबाजी कर रहे हैं। जिसे सुनकर लोग चटकारे ले रहे हैं, लेकिन इस बार वे सिख समाज पर टिप्पणी कर बुरे फंस गए। देहरादून में चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन के दौरान एक सिख वकील पर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद से सिख समुदाय भड़का हुआ है और उनका जबरदस्त विरोध कर रहा है। यहां तक कि कई स्थानों पर सिख समुदाय ने कांग्रेस नेता के विरूद्ध प्रदर्शन करते हुए पुतला भी फूंका।

हालांकि इस टिप्पणी के बाद हरक सिंह रावत को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह बार एसोसिशन के कार्यालय पहुंचे। वहां पर अपना पक्ष रखते हुए माफी भी मांगी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें माफ भी कर दिया, लेकिन सिख समुदाय इस टिप्पणी से उबल पड़ा। सिख समुदाय ने साफ कहा कि कमरे में बैठकर माफी मांगने की बजाय हरक सिंह रावत को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

गुरुद्वारे में पहुंचे हरक सिंह रावत

इसके बाद आज हरक सिंह रावत गुरुद्वारा पहुंचे और गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवा कर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। वहीं भाजपा पार्षद संतोख नागपाल ने इस मामले में कहा कि सिख समाज के लिए इस तरह की टिप्पणी करना कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की मानसिकता को दर्शाता है। सिख समाज पर इस तरह के अपमानजनक टिप्पणी करने पर विरोध स्वरूप सिख समुदाय को सड़कों पर उतरना पड़ा।

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस का यही चरित्र

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का कहना था कि अपने संबोधन के दौरान उन्होंने जिस सिख वकील को बैठने के लिए कहा था, उनसे उनके निजी रिश्ते रहे हैं। उनकी भावना किसी का उपहास उड़ाने की नहीं थी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने सिख समुदाय पर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की टिप्पणी को अशोभनीय और समुदाय की भावना को आहत करने वाला करार देते हुए कहा कि कांग्रेस का यही चरित्र है।

बता दें कि पिछले कई दिनों से देहरादून में अधिवक्ताओं का आंदोलन चल रहा है और उनके आंदोलन को कई नेताओं द्वारा अपना समर्थन भी दिया जा रहा है। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को उस समय उल्टे पैर भागना पड़ा, जब अपने जोशीले भाषण के दौरान उन्होंने एक सिख वकील पर टिप्पणी कर दी। इस टिप्पणी का वीडियो वायरल होते ही तराई और भाबर के सिखों में रोष पैदा हो गया।

 

 
Share
Previous Post
हरिद्वार जिला अस्पताल में शव को खा गए चूहे, आखिर डीप फ्रीजर में कैसे पहुंचे चूहे?
Next Post
आप 12 साल से और मैं मात्र 12 महीने से... वंदे मातरम पर चर्चा के बीच प्रियंका गांधी की किस बात पर लोकसभा में मचा हंगामा
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप, 4 दिनों में दूसरी बार उत्तराखंड में झटके महसूस हुए.

    • 11 Oct 2026
  • image

    मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप, अपनी और बच्चों की सुरक्षा मांगी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    दिनेश आर्य कौन हैं जिनको भाजपा ने उत्‍तराखंड में बनाया राज्‍यसभा प्रत्‍याशी, दलित चेहरे पर जताया भरोसा.

    • 05 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.