logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून: सीएम आवास कूच करते नर्सिंग अफसर को महिला पुलिसकर्मी ने जड़ा जोरदार थप्पड़, सर्दी में गरमाया माहौल

देहरादून: सीएम आवास कूच करते नर्सिंग अफसर को महिला पुलिसकर्मी ने जड़ा जोरदार थप्पड़, सर्दी में गरमाया माहौल.

 
  • Kunal Kataria
  • 09 Dec 2025
  • 719
image  

 

देहरादून: नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में किए गए बदलावों के विरोध सहित अन्य कहीं मांगों को लेकर सीएम आवास कूच कर रहे बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों की आज पुलिस से हाथापाई हो गई है। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी को महिला पुलिसकर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद वहां पर अचानक माहौल गरमागरमी वाला हो गया।

आंदोलनकारी महिला और महिला पुलिस कर्मियों के बीच काफी देर तक खींचतान चलती रही, जो प्रदर्शकारियों की गिरफ्तारी के बाद शांत हुई। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग एकता मंच इसके बैनर नर्सिंग अधिकारी अनिश्चितकालीन धरने पर चल रहे हैं।

आज इन बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों ने देहरादून के दिलाराम चौक से सीएम आवास के लिए कूच किया लेकिन पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को सालावाला में रोक दिया। यहां पर रोके जाने से आंदोलनकारी भड़क गए और आगे जाने की जिद करने लगे। जिस पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी करनी शुरू कर दी।

इसी दौरान कुछ आंदोलनकारी महिला नर्सिंग अधिकारी रोड की साइड में खड़े होकर नारेबाजी कर रही थी कि एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें खींचना शुरू किया। इस पर आंदोलनकारी महिला और पुलिस कर्मी के बीच नोकझोंक हो गयी। यह नोंकझोंक इतनी बढ़ गयी कि महिला पुलिस कर्मी ने गुस्से में आकर आंदोलनकारी महिला को थप्पड़ जड़ दिया।

बात यही नहीं रुकी पुलिसकर्मी ने महिला आंदोलनकारी महिला को खींचकर गाड़ी की ओर ले जाने का प्रयास किया लेकिन आंदोलनकारी महिला एक साथ चार पांच महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। आंदोलनकारी इतना भड़क गए की सर्दी का मौसम में भी देहरादून का पारा चढ़ गया।

अन्य आंदोलनकारी महिलाओं ने भी पुलिस कर्मियों से महिला को छुड़ाने की कोशिश करी और इस कारण सड़क पर काफी हंगामा खड़ा हो गया। बाद में महिला पुलिस कर्मियों ने इस आंदोलनकारी महिला को जबरन पुलिस की गाड़ी में धकेला जिसके बाद मामला शांत हुआ।

बता दे कि शनिवार को बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व विरोध दर्ज कराया था। मंच ने स्पष्ट कहा था कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया तो सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा। इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया तो नर्सिंगअधिकारियों ने सीएम आवास कूच किया। जिससे माहौल जबरदस्त तरीके से गरमा गया।

नर्सिंग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि धरना स्थल शहर से दूर निर्धारित किया गया है, ताकि नर्सिंग समुदाय की आवाज शासन तक न पहुंच सके। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा के बाद जारी पोर्टल को जल्द से जल्द बंद किया जाए तथा भर्ती प्रक्रिया पूर्व की भांति वर्षवार संचालित की जाए।

उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को भरने, IPHS मानकों के अनुसार नई भर्तियां शुरू करने और ओवर-एज अभ्यर्थियों को आयु-छूट दिए जाने की मांग दोहराई।

 

 
Share
Previous Post
आप 12 साल से और मैं मात्र 12 महीने से... वंदे मातरम पर चर्चा के बीच प्रियंका गांधी की किस बात पर लोकसभा में मचा हंगामा
Next Post
उत्तराखंड मौसम: चमोली के नीति घाटी में हुई बर्फबारी, देहरादून का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, कारण जानिए
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.

    • 20 Apr 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ अंडरपास क्यों है खास? वन मंत्री ने दी पूरी जानकारी.

    • 14 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.