logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • सगाई से कुछ घंटे पहले ही युवक की मौत, गोवा नाइट क्लब अग्निकांड की दुखद कहानी

सगाई से कुछ घंटे पहले ही युवक की मौत, गोवा नाइट क्लब अग्निकांड की दुखद कहानी.

 
  • Rahul Parasar
  • 10 Dec 2025
  • 688
image  

 

देहरादून: गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में शनिवार 6 दिसंबर को आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में नाइट क्लब के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। हादसे के मृतकों में उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के चाह गडोलिया गांव के 21 वर्षीय सतीश राणा भी शामिल थे। सतीश राणा नए साल में शादी करने को लेकर बहुत उत्साहित था। उसके पिता और मामा रविवार को होने वाली दुल्हन से मिलकर उसकी सगाई पक्की करने वाले थे, लेकिन उससे ठीक तीन घंटे पहले यह दुखद खबर आई। अब परिजनों की सरकार से मांग है कि सतीश के शव को गांव तक लाने की व्यवस्था करा दे, ताकि उसके गांव में उसका अंतिम संस्कार हो सके।

सतीश राणा के साथ नाइट क्लब के किचन में काम करने वाले उत्तराखंड के चार और लोग जितेंद्र सिंह (24), सुरेंद्र सिंह (35), मनीष सिंह महार (23) और सुमित नेगी (29) भी आग में मारे गए। सतीश के मामा सोहन सिंह ने बताया कि उसने आखिरी बार अपने पिता से तीन दिन पहले बात की थी। शादी के लिए गांव में अपने दो कमरों वाले घर को रेनोवेट करने के प्लान पर बात की थी।

सेना में जाने की तैयारी

सतीश राणा ने स्कूल पूरा करने के बाद आर्मी की तैयारी की। दूसरी कोशिश में रिक्रूटमेंट टेस्ट पास कर लिया, लेकिन जरूरी डॉक्यूमेंट न होने की वजह से वह जॉइन नहीं कर सका। टिहरी गढ़वाल के चंदगल का रहने वाला सतीश राणा, लगभग दो साल पहले समुद्र तटीय राज्य गोवा आने के बाद छह महीने से क्लब में काम कर रहा था।

परिवार के अकेले कमाई करने वाले

सतीश राणा घर में अकेले कमाई करने वाले थे। वह शनिवार रात हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे थे। कुछ ही देर बात उनकी मौत हो गई। सतीश के मौत की खबर आते ही पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का कहना है कि वह परिवार में अकेला था। घर की आर्थिक जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। माता-पिता खेती करते हैं। इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है।

घटना की जानकारी पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि प्रशासन परिजन के संपर्क में है। आवश्यक मदद मुहैया कराई जाएगी।

कमाई के लिए पहुंचे थे गोवा

जितेंद्र भी टिहरी गढ़वाल से थे। उन्होंने अपने मुश्किलों से जूझ रहे परिवार के लिए एक पक्की इनकम की उम्मीद में सौकुल गांव छोड़ दिया था। उनके चचेरे भाई होशियार सिंह ने कहा कि परिवार गुजारा करने के लिए मुश्किल से जूझ रहा था। सुरेंद्र की जिंदगी भी लगभग इसी प्रकार की थी। 35 साल की उम्र में वह शनिवार को उस बदकिस्मत किचन में शेफ के तौर पर काम कर रहे थे।

पिथौरागढ़ के जमनारी गांव के रहने वाले सुरेंद्र आठ साल से ज्यादा समय से प्रोफेशनल कुक थे। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। अब उनके मौत की खबर ने परिवार को शोक से भर दिया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड मौसम: चमोली के नीति घाटी में हुई बर्फबारी, देहरादून का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, कारण जानिए
Next Post
कैबिनेट बैठक: धामी सरकार के वो 19 प्रस्ताव, जिससे उत्तराखंड की बदल जाएगी तस्वीर, जानिए फैसले
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    'सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है', राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मैसेज.

    • 12 Oct 2026
  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.