logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • क्रिसमस और न्‍यू ईयर से पहले ही नैनीताल जाम, सैलानियों का सैलाब उमड़ा, वीकेंड डायवर्जन प्लान हुआ लागू

क्रिसमस और न्‍यू ईयर से पहले ही नैनीताल जाम, सैलानियों का सैलाब उमड़ा, वीकेंड डायवर्जन प्लान हुआ लागू.

 
  • Alok Bhadoria
  • 13 Dec 2025
  • 962
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिसमस और 31st को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नैनीताल में अभी से सैलानियों का सैलाब उमड़ रहा है। एक तरफ जहां पर्यटन कारोबार एक बार फिर उछाल पर आया है तो वहीं पुलिस की तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद माल रोड सहित भवाली रोड पर पर्यटक जाम से जूझते रहे।

हांलांकि, जाम से निपटने के लिए पुलिस ने शटल सेवा का संचालन भी किया। नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की अच्छी-खासी संख्या रही। सर्दी के मौसम में पर्यटन कारोबार को पर्यटकों से काफी उम्मीदें रहती हैं।

वीकेंड पर शुक्रवार से ही नैनीताल में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी थी। जिससे नैनीताल के कारोबारी में भी उत्साह दिखाई दिया। यहां आए पर्यटकों ने चिड़ियाघर, वॉटरफॉल, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, स्नो व्यू सहित कई पर्यटन स्थलों पर सैर की। वहीं नैनी झील में भी बोटिंग करने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा।

वहीं , नैनीताल की सुप्रसिद्ध माल रोड देर शाम तक पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार रही। हालांकि दोपहर बाद पर्यटन की आवाजाही और बढ़ गई। जिससे वाहनों का दबाव बढ़ने पर भवाली रोड तक जाम लग गया। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

जाम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दोपहर के बाद शटल सेवा का संचालन भी किया। बता दें कि आगामी क्रिसमस और 31st के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है, जिसको देखते हुए वीकेंड डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर बीडीएस और डॉग्स स्‍क्‍वॉड की टीम भी सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। एसएसपी डॉ मंजू नाथ टीसी ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित डायवर्जेंट पॉइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने डायवर्जन प्लान का सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं।

एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चंद्र ने थाना प्रभारियों को डायवर्जन पॉइंट्स पर पुलिस बल को यात्रा डायवर्जन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही शहर की परिधि और आउटर एरिया में स्थित विभिन्न पार्किंग की वाहन पार्किंग क्षमता का आकलन भी किया गया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज
Next Post
उत्‍तराखंड में बनेंगे 50 रोपवे, काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर प्रोजेक्ट में कैंची धाम भी शामिल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ अंडरपास क्यों है खास? वन मंत्री ने दी पूरी जानकारी.

    • 14 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.