logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 15 June 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.
  • SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.
  • Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.
  • ब्रिक्स मंच पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की जमकर सराहना, सिल्क्यारा और धराली घटनाओं की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक.
  • बात करते-करते कट जाती है कॉल? TRAI ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर में की नेटवर्क की लाइव जांच, रिपोर्ट हैरान करेगी.
 
  • Home
  • क्या है पैन खंडा महोत्सव, जिसकी ज्योतिर्मठ में मची हुई धूम, उत्तराखंड के लिए है खास

क्या है पैन खंडा महोत्सव, जिसकी ज्योतिर्मठ में मची हुई धूम, उत्तराखंड के लिए है खास.

 
  • Vivek Mishra
  • 14 Dec 2025
  • 3177
image  

 

ज्योर्तिमठ/देहरादून: उत्तराखंड के ज्योर्तिमठ में आयोजित सात दिवसीय पैन खंडा महोत्सव लोगों का मन मोह रहा है। आयोजित इस मेले में मधुर लोक गीतों के साथ स्थानीय उत्पादों की भरमार है। लोग इस मेले में अपनी संस्कृति सहित स्थानीय हस्तशिल्प कलाकृति को नजदीक से निहारने पहुंच रहे हैं। नगर में दूसरी बार इस मेले का आयोजन हो रहा है। मेले का उद्देश्य स्थानीय कलाकृति हस्तशिल्प और उत्पादन को पहचान दिलाना है।

आयोजन में सौरभ मैठाणी, हेमा नेगी करासी, रोहित चौहान, दर्शन फरस्वांण, किशन महिपाल और अन्य लोक गायक कलाकार पहुंचकर अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति का सुंदर परिचय दे रहे हैं। मेला अध्यक्ष देवेश्वरी शाह बताती हैं कि यह मेला क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रदेश की संस्कृति को संरक्षित और युवा पीढ़ी के दिलों में जिंदा रखने का एक प्रयास है।

स्थानीय उत्पादों सहित हस्तशिल्प का विक्रय

मेले में स्थानीय उत्पादों जैसे कोदा, झंगोरा, कवासी, पहाड़ी अखरोट, पहाड़ी राजमा और जड़ी बूटियों सहित कई पहाड़ी औषधियों का विक्रय किया जा रहा है। साथ ही यहां स्थानीय हस्तशिल्प को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। भेड़ की ऊन से बनी पंखी, गुदमा और अन्य वस्तुएं मेले में खूब बिक रही हैं। यहां भोजपत्र पर की गई नक्काशियां दर्शनीय है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं इन अलग-अलग कलाकृतियों को सबके समक्ष परोस रही हैं।

culture

क्या है पैन खंडा महोत्सव

दरअसल, इस महोत्सव का नाम इस क्षेत्र के पुराने नाम से जुड़ा हुआ है। पूर्व में इस पूरे क्षेत्र को पर्णखंडा के नाम से जाना जाता था। समय के साथ अपभ्रंश होते-होते यह नाम पैन खंडा हो गया। पैन खंडा के अंतर्गत इस अंचल की कई ग्रामीण पट्टियां आती हैं। बद्रीनाथ जाते समय यह इलाका रास्ते में पड़ता है। इसके अंतर्गत कई गांव और घटिया आती हैं। इनमें लाता, मांणा, उर्गम जैसे कई गांव शामिल हैं। यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृत धरोहर के लिए प्रसिद्ध हैं।

यह क्षेत्र अपने आकर्षक सांस्कृतिक उत्सवों के लिए प्रसिद्ध है। जैसे फूल देई बैसाखी रम्माण नंदा अष्टमी और विभिन्न प्रकार के कौथिग अक्सर यहां शुभ कार्यों के अवसर पर आयोजित होते हैं। यही कारण है कि इस क्षेत्र में आयोजित होने वाले मेलों या अन्य मनोरंजन के कार्यक्रमों को इस क्षेत्र के नाम (पैन खंडा) से जोड़ा जाता है।

 

 
Share
Previous Post
उत्‍तराखंड में बनेंगे 50 रोपवे, काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर प्रोजेक्ट में कैंची धाम भी शामिल
Next Post
CUET PG 2026 Exam: शुरू हुए सीयूईटी पीजी के रजिस्ट्रेशन, मार्च में होंगे एग्जाम, अब इन बातों का रखें ध्यान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 8 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, अगले एक-दो दिनों में और चढ़ेगा पारा.

    • 08 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश से राहत, टिहरी-चमोली समेत 7 जिलों में ओलावृष्टि, IMD का ऑरेंज अलर्ट.

    • 29 May 2026
  • image

    Uttarakhand Heatwave: उत्तराखंड के शहरों में पारा 40 पार, लोग गर्मी से बेहाल; धधक उठे जंगल, एक की मौत.

    • 22 May 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा, झड़ीपानी के पास खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, मृतकों की सूची.

    • 11 Jun 2026
  • image

    SIR in Uttarakhand: क्या है 'बुक ए कॉल', घर पर ही आ जाएंगे बीएलओ! एसआईआर से जुड़ी काम की खबर.

    • 10 Jun 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 June: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से तप रहे मैदानी जिले, पहाड़ों में हुई सुकून की बारिश.

    • 10 Jun 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.